{"_id":"57daec884f1c1ba009d47c01","slug":"baby-sex-test-jail-arrest-remand-health-department-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को भेजा जेल, दो को रिमांड पर लिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को भेजा जेल, दो को रिमांड पर लिया
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गगसीना में भैंस के तबेले में चल रहे भ्रूण लिंग जांच मामले में पुलिस ने महिला सहित तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस भ्रूण लिंग जांच करने वाले डॉक्टर व दलाल की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बुधवार को रोहतक के डिप्टी सीएमओ कुलदीप सिंह, जींद के डिप्टी सीएमओ व करनाल के डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेंद्र ने नकली ग्राहक बनाकर टीम के साथ गांव गगसीना में बलकार सिंह के भैंस के तबले में भ्रूण लिंग जांच मामले का भंडाफोड़ किया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बागडू निवासी महिला संतरों, सफीदों निवासी प्रवेश व गगसीना निवासी मकान मालिक बलकार सिंह को मौके पर ही दबोच लिया था, जबकि लिंग जांच करने वाला मुख्य चिकित्सक डॉ. पवन व सफीदों निवासी विनोद मौका पाकर फरार हो गए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके से एक आई-पेड सहित अन्य कई उपकरण बरामद किए थे और तीनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने महिला संतरो, प्रवेश व बलकार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी थी।
विज्ञापन
वीरवार को पुलिस ने महिला संतरो, प्रवेश व बलकार को न्यायालय में पेश कर दिया। अदालत ने दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजते हुए महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मूनक चौक प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले में लिप्त आरोपी डॉक्टर पवन व विनोद की धरपकड़ जारी है और जल्द ही दोनों को हिरासत में ले लिया जाएगा।
विज्ञापन