{"_id":"68f29c856524c4cece034bea","slug":"ayurveda-treatment-explained-karnal-news-c-18-knl1008-761237-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आयुर्वेद से उपचार के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आयुर्वेद से उपचार के बारे में बताया
Sat, 18 Oct 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
करनाल। राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को आयुर्वेद के माध्यम से रोग प्रतिरोधक स्वास्थ्य विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। रतन लाइफ आयुर्वेद एवं पंचकर्म अस्पताल के निदेशक डॉ. विक्रम मित्तल ने विद्यार्थियों को आयुर्वेद से रोगों की रोकथाम की जानकारी दी। रेड रिबन इंचार्ज डॉ. सुमन चौधरी और डॉ. दुर्गेश अंकिता ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. विवेक रंगा ने कहा कि आयुर्वेद केवल उपचार का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की एक प्राचीन और प्रभावी पद्धति है। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को विद्यार्थियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए अत्यंत उपयोगी बताया और विद्यार्थियों से अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन