फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Awareness campaign launched for 100% voting

Karnal News: शतप्रतिशत मतदान को चलाया जागरूकता अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Awareness campaign launched for 100% voting
करनाल। लोकतंत्र का पर्व हर व्यक्ति मतदान करके मनाए और शतप्रतिशत मतदान करें, इसके लिए शनिवार को सर्वजातीय महासभा के प्रधान विजय वेद पाल ने अन्य लोगों के साथ जनजागरण अभियान चलाकर लोगों से अपील की।
विज्ञापन

विजय वेद पाल ने कहा कि दानवीर कर्ण ने स्वर्ण दान किया और हम सब का दायित्व है कि हम मत दान अवश्य करें। पहले मतदान करें फिर जलपान करें और प्रदेश, देश हित में राष्ट्रनिर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी वेद पाल हर चुनाव में प्रथम मतदाता बनने का गौरव प्राप्त करते थे।
विज्ञापन

सर्वजातीय महासभा के मुख्य संरक्षक शमशेर सिंह संधू ने कहा कि हर व्यक्ति को वोट डालने जाना है और अपना फर्ज निभाना है। संरक्षक जयगोपाल अरोडा ने कहा कि हमें जाति, लिंग भूलकर मतदान करना चाहिए महामंत्री ओपी सचदेवा ने कहा कि कोई भी वोट बेकार नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप लाठर, सुभाष आर्य, श्याम सुंदर परुपी, गुलशन आदि ने भी मतदाता जागृति अभियान में अटल पार्क व करनाल के अन्य स्थानो पर जाकर नगर निगम के चुनावों में दो मार्च को बढ़ चढ़ कर मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed