फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Auto market will shift, there will be relief from traffic jam

Karnal News: ऑटो मार्केट होगा शिफ्ट, जाम से मिलेगी निजात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Auto market will shift, there will be relief from traffic jam
- ट्रांसपोर्ट नगर में बनाए जाएंगे 279 बूथ, कल से शुरू होंगे आवेदन
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने अब कुंजपुरा रोड स्थित ऑटो मार्केट को शहर के सेक्टर चार स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट करने की तैयारी पूरी कर ली है। नए मार्केट स्थल पर 279 दुकानें (बूथ) बनेंगी। जिसके लिए प्लॉट आवंटन के लिए आवेदन सोमवार से लिए लिए जाएंगे। इसकी भूमि के रेट तय कर दिए गए हैं।
कुंजपुरा रोड पर ऑटो मार्केट शहर के मध्य में है, जिसके कारण वाहन स्वामियों के साथ-साथ दुकानदारों को आने-जाने व दुकान के सामने वाहन को ठीक करने में सुविधा होती है। अन्य लोगों को भी इस मार्ग के गुजरने में जाम का सामना करना पड़ता है। ऑटो मार्केट को शिफ्ट करने की योजना तो पिछले साल ही बन गई थी लेकिन न तो कहां शिफ्ट करना है, ये तय हो पाया था और न भूमि के रेट।
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण करनाल के संपदा अधिकारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि ऑटो मार्केट को शिफ्ट करने की प्रक्रिया को अब लगभग पूरा कर लिया गया। सेक्टर चार के ट्रांसपोर्ट नगर में भूमि चयनित कर ली गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें सिर्फ वही मैकेनिक आवेदन कर सकेंगे, जिनकी दुकान पहले से ही ऑटो मार्केट में है। क्यों कि एचएसवीपी की ये योजना सिर्फ ऑटो मार्केट को शिफ्ट करने के लिए ही है। सोमवार से दुकानदार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑन लाइन करना है या ऑफ लाइन, इसके लिए सोमवार को कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए 20 दिन का समय रखा गया है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन मिलने पर जांच की जाएगी कि वह ऑटो मार्केट का पुराना दुकानदार है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्लॉट के लिए नीलामी में न्यूनतम रेट 86118.11 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय किए गए हैं। एक बूथ के लिए 22.60 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की जाएगी। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। भूमि एचएसवीपी देगा, दुकान का निर्माण दुकानदार को स्वयं कराना होगा। साथ ही ऑटो मार्केट कुंजपुरा रोड पर कब्जा छोड़ना होगा।
- देवेंद्र शर्मा, संपदा अधिकारी, एचएसवीपी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed