फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Attacked with knives robbed a quarter million

चाकुओं से हमला कर सवा लाख लूटे

Fri, 08 Nov 2013 09:40 PM IST
असंध
असंध Updated Fri, 08 Nov 2013 09:40 PM IST
विज्ञापन
Attacked with knives robbed a quarter million
असंध के गांव जभाला के पास अज्ञात बदमाशों ने स्कूटी पर सवार करनाल निवासी एक व्यक्ति से सवा लाख रुपये की नकदी छीन ली। लूट का शिकार हुए व्यक्ति ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला बोल दिया। इसमें वह जख्मी हो गया।
विज्ञापन


बाद में राहगीरों ने उसे नाजुक हालत में नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है। करनाल की शिवाजी कॉलोनी निवासी कर्मसिंह ने बताया कि वह पुनीत नोहरिया की दुकान पर नौकरी करता है और हर वीरवार की तरह असंध व सफीदों के बैरिंग बेचने वाले दुकानदारों से पेमेंट इकट्ठी करके लौट रहा था।
विज्ञापन


वीरवार रात करीब आठ बजे वह अपनी एक्टिवा पर दोनों शहरों से राशि एकत्रित करके करनाल जा रहा था कि रास्ते में जभाला अड्डे के पास अज्ञात बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने कर्म सिंह से उसका नोटों से भरा बैग छीनना चाहा तो उसके विरोध करने पर उसके सिर को चाकुओं से लहूलुहान कर दिया और नकदी छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर थाना प्रभारी रामकुमार शर्मा घटनास्थल पर गए व सरकारी अस्पताल में आकर घायल से पूरी जानकारी हासिल की। कर्म सिंह ने अस्पताल में बताया कि बदमाशों ने उससे करीब दुकानदारों से एकत्रित की गई सवा लाख की राशि लूटी है।

इतना ही नहीं, एक रिक्शा चालक ने भी उसकी सहायता करने की अपेक्षा उसकी जेब से मोबाइल व पर्स निकाल लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला कर्म सिंह के मालिक की शिकायत पर दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। कर्म सिंह से मोबाइल व पर्स निकालकर ले जाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने काबू कर लिया है, जो निकटवर्ती जयसिंहपुरा का है।

नहर में डूबे व्यक्ति का शव मिला

करीब एक सप्ताह पूर्व संगोहा के समीप बाइक का संतुलन बिगड़ने से बाइक सहित आवर्धन नहर में डूबे चाचा व भतीजा में से चाचा का शव पुुलिस ने शुक्रवार को शुगर मिल के समीप से बरामद कर लिया है। अभी तक भतीजे का शव बरामद नहीं हो पाया है।

परिजनों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते शवों को नहर से नहीं निकाला गया। यदि प्रशासन चाहता तो घटना के कुछ ही देर बाद दोनों को निकाल लिया जाता। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने चाचा के शव को नहर से निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। पुलिस ने बाइक को हादसे के अगले दिन नहर से बरामद कर लिया था।

बड़ा गांव का रहने वाला 30 वर्षीय सतपाल उर्फ काला दो नवंबर को बाइक से अपने 12 वर्षीय भतीजे व तीसरी कक्षा के छात्र अमन के साथ संगोहा से गांव की ओर लौट रहा था। संगोहा के समीप मोड़ पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से सतपाल व अमन बाइक सहित नहर में गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों व ग्रामीणाें ने नहर में सतपाल व अमन की काफी तलाश की लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया।


सतपाल के भाई राजू, संजू, भतीजा रवि व हुक्कमचंद फूफा बनारसी ने बताया कि रविवार दीपावली के दिन पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से नहर से बाइक तो निकाल ली, जबकि अमन व सतपाल का कोई सुराग नहीं लग पाया। परिजनों का आरोप है कि नहर की पुलियां टूटी होने के कारण सतपाल व अमन बाइक सहित नहर में गिर गए थे लेकिन प्रशासन व पुलिस चाहती तो उसी दिन दोनों को नहर से निकाल लिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed