फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Attack on youth returning after court appearance

Karnal News: कोर्ट से पेशी के बाद लौट रहे युवकों पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Attack on youth returning after court appearance
- कोर्ट से बाहर से दो स्कॉर्पियो में सवार युवकों ने की वारदात
विज्ञापन

- कार में की तोड़फोड

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। कोर्ट में पेशी के बाद घर लौट रहे तीन युवकों पर दो स्कॉर्पियो सवार करीब 15 बदमाशों ने हमला कर दिया। पहले बदमाशों ने गाड़ी को टक्कर मारी। जिससे पीड़ितों की गाड़ी आगे चल रही गाड़ी में जा टकराई। जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में बदमाशों ने गाड़ी से उतरकर डंडों व तलवारों से गाड़ी पर वार किया। पीड़ितों ने होटल ज्वैलर्स के सामने डीडब्ल्यूआर में घुसकर जान बचाई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार करनाल के न्यू रमेश नगर व सदर बाजार के रहने वाले सन्नी, विकास व नीरज मंगलवार को करनाल कोर्ट में झगड़े के मामले में पेशी पर गए थे। वे अपनी कार में घर की तरफ लौट रहे थे। कोर्ट के बाहर से ही रास्ते में उनके पीछे दो स्कॉर्पियो गाड़ी लग गईं। जिसमें एक सफेद रंग की तो एक काले रंग की थी।
विज्ञापन

उन लोगों के पास लाठी-डंडे, तेजधार हथियार व पिस्टल भी थी। पीड़ित सन्नी ने बताया कि मॉडल टाउन के पास गाड़ी सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने उन पर चलाने के लिए पिस्टल निकाली तो उन्होंने अपनी कार भगा दी। पुलिस ने पीड़ितों की गाड़ी कब्जे लेकर जांच की तो उसमें एक तलवार व एक डंडा भी रखा मिला। हालांकि पीड़ितों का कहना है कि डंडा पहले से ही रखा था और तलवार शादी के लिए खरीदी थी। उनके भाई की दो मार्च को शादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट से लौट रहे तीन युवकों पर हमले की सूचना मिली है। जिसके बाद वे टीम सहित मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। हमले में सिर्फ गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। युवकों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं संदिग्धों को गिरफ्तार कर किया जाएगा।
संदीप, चौकी प्रभारी, मॉडल टाउन, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed