फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Attack on winning candidate and supporters, case against 13

विजेता प्रत्याशी और समर्थकों पर हमला, 13 के खिलाफ केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Attack on winning candidate and supporters, case against 13
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध (करनाल)। गांव बंदराला में सरपंच पद का चुनाव जीतने वाली प्रत्याशी और उसके साथियों पर फायरिंग और ईंटों से हमला करने का मामला सामने आया है। इस दौरान ईंट लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत 13 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
असंध खंड के बंदराला गांव निवासी रजविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई मनजीत सिंह की पत्नी अकविंद्र कौर गांव बंदराला से 12 नवंबर को हुए चुनाव में सरपंच पद की विजेता घोषित हुई थी। चुनाव के नतीजे सुनने के बाद वह अपने घर की तरफ लौट रहे थे, जब वे अपने घर के सामने पहुंचे तो दूसरे पक्ष के आरोपी कुलबीर सिंह, सतनाम सिंह, तरशेम सिंह, सोनू, जतिंद्र, निर्मल सिंह, मलकीत, स्वर्ण सिंह, लखविंद्र कौर, सुरेंद्र कौर व कुलवंत कौर निवासी गांव बंदराला और वीरेंद्र निवासी गांव रोहड़, जींद, हरदीप सिंह वासी गांव लालपुर चीका, जिला कैथल ने उन्हें गालियां देते हुए उनके ऊपर ईंटें बरसानी शुरू कर दी। आरोपी कुलबीर सिंह ने चौबारे से दो राउंड उनके ऊपर फायर भी किए। इस दौरान ईंट लगने से स्वर्ण सिंह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उन्होंने घर के अंदर घुसकर जान बचाई। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को 112 पर और एंबुलेंस को दी जो घायल को लेकर अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन

चुनाव के बाद विजेता प्रत्याशी के परिजनों पर ईंटें बरसाने व दो राउंड फायर करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे थे और घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया था। वहीं शिकायत के आधार पर 13 आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बलजीत सिंह, थाना प्रभारी, असंध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed