फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Attack on the couple by entering the house, case against seven

घर में घुसकर दंपती पर हमला, सात के खिलाफ केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Attack on the couple by entering the house, case against seven
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंजपुरा। गांव बजीदपुर में पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन लोगों ने एक घर में घुसकर दंपती पर हमला कर दिया। हमलावरों पर घर में रखा घरेलू सामान भी तोड़ने का आरोप है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने 7 आरोपियों को नामजद कर मामला दर्ज कर लिया है।
गांव बाजीदपुर निवासी निर्मला ने बताया कि उनके घर में मिस्त्री काम कर रहा था। इसी दौरान गांव के बलबीर, सौरव, अनिल, विकास, गौरव, अनु और शमशेर घर में आ घुसे। सभी ने लोहे की रॉड, लाठी, चाकू व डंडे ले रखे थे।
विज्ञापन

आरोपियों ने मिस्त्री को काम करने से रोकते हुए महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब उसका पति मौके पर पहुंचा तो उस पर भी हमला कर चोटिल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि हमलावरों ने उनके घर में रखा गैस सिलिंडर, चूल्हा, पानी की मोटर एवं बाइक सहित घरेलू सामान भी तोड़ दिया। महिला ने बताया है कि आरोपियों ने पहले भी उसके पति के साथ मारपीट की थी। जिसमें में उसके पति की दोनों बाजू टूट गई थी। यह मामला अदालत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed