फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Assurance of resolution of problems of retired principals and professors

Karnal News: सेवानिवृत्त प्राचार्यों, प्राध्यापकों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Assurance of resolution of problems of retired principals and professors
- सेवानिवृत्त कॉलेज प्रिंसिपल-अध्यापक फेडरेशन के विशेष सम्मान समारोह का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। रिटायर्ड कॉलेज प्रिंसिपल्स टीचर्स फेडरेशन हरियाणा की ओर से डीएवी पीजी कॉलेज में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने समारोह में उपस्थित सेवानिवृत्त प्राचार्यों व प्राध्यापकों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने हरियाणा के एडिड कॉलेजों के शिक्षकों के हायर एजुकेशन में योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने समारोह में उपस्थित फेडरेशन के सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि वे उनकी सभी समस्याओं का समाधान करवाने का पूरा प्रयास करेंगे। इस अवसर पर फेडरेशन के पदाधिकारियों ने विस अध्यक्ष व शिक्षामंत्री को आश्वस्त किया कि हम सब हरियाणा के विकास में अपना पूरा योगदान देते रहेंगे।
विज्ञापन

इस समारोह में इंद्री से विधायक रामकुमार कश्यप, करनाल से विधायक जगमोहन आनंद और असंध से विधायक योगेंद्र राणा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। फेडरेशन ने उन्हें भी सम्मानित किया। फेडरेशन के प्रधान डॉ. डीआर चौधरी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। फेडरेशन के महासचिव डॉ. पीआर त्यागी ने हरियाणा के एडिड कॉलेजों से सेवानिवृत्त प्राचार्यों एवं प्राध्यापकों की प्रमुख समस्याओं से अवगत करवाया, जिनमें ट्रेजरी के माध्यम से पेंशन का भुगतान करने, समग्र मेडिकल सुविधा देने, 20 वर्ष के सेवाकाल पूर्ण करने पर पूरे पेंशन, लाभ प्रदान करने, 80 वर्ष की आयु होने पर पेंशन में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने तथा पेंशनरों की मृत्यु के बाद उनकी मानसिक तौर पर दिव्यांग संतान को फेमिली पेंशन देने की मांगें शामिल हैं। समारोह के अंत में डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरपी सैनी ने अतिथिगणों का अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed