{"_id":"695ebee9ae1fdd51740d0d1e","slug":"assistant-inspector-of-police-dies-of-heart-attack-karnal-news-c-18-knl1018-818769-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पुलिस के सहायक निरीक्षक की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पुलिस के सहायक निरीक्षक की हार्ट अटैक से मौत
Thu, 08 Jan 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
.विक्रम फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/मधुबन। मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी परिसर में सरकारी कमरे में सहायक निरीक्षक विक्रम (47) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पत्नी ने सुबह अचेत अवस्था में देखकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मधुबन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के सहायक निरीक्षक बास्केटबाॅल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी थे। उन्होंने बास्केट बॉल में हरियाणा पुलिस की ओर से खेलते हुए करीब 21 पदक जीते थे। हाल में उनकी तैनाती मधुबन स्थित सीएसओ (केंद्रीय खेल कार्यालय) में थी।
मृतक विक्रम के भाई विजय ने बताया कि उनके भाई विक्रम मंगलवार रात को ठीक से सोए थे। जब सुबह उनकी पत्नी पूनम ने विक्रम को उठाने की कोशिश की तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। विक्रम अचेत अवस्था में थे। इसके बाद उनका बेटा विराज व पत्नी उन्हें लेकर तुरंत करनाल के निजी अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव का अंतिम संस्कार जींद में किया गया। विक्रम मूल रूप से सोनीपत के धनाना गांव के रहने वाले थे। उनकी रिहायश जींद के सेक्टर आठ में भी थी लेकिन वर्तमान में वे परिवार के साथ मधुबन के सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। मधुबन थाना प्रभारी गौरव पूनिया ने बताया कि सहायक निरीक्षक विक्रम की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। उन्हें पहले से कोई बीमारी नहीं थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक आया है, फिर भी डॉक्टर ने विसरा सुरक्षित रखा है।