फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Assembly Speaker Harvinder Kalyan received a grand welcome in Karnal

Karnal: विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण का भव्य स्वागत, घरौंडा सीट से लगातार तीसरी बार जीत की है हासिल

Sun, 27 Oct 2024 12:32 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 27 Oct 2024 12:32 PM IST
सार

हरविंद्र कल्याण ने घरौंडा विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है और वे क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। कल्याण रोड़ बिरादरी से आते हैं और उनके दादा चौधरी मुल्तान सिंह 1966 व 1967 में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रह चुके हैं।

विज्ञापन
Assembly Speaker Harvinder Kalyan received a grand welcome in Karnal
विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विधान सभाध्यक्ष बनने के बाद घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण का करनाल में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। रविवार को चंडीगढ़ से करनाल आने के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत के लिए इंतजाम किए थे। नीलोखेड़ी, तरावड़ी, और अन्य गांवों में स्वागत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां हरविंद्र कल्याण ने कार्यकर्ताओं के बीच रुककर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

विज्ञापन

करनाल स्थित भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष ब्रज गुप्ता की अगुवाई में उनका भव्य स्वागत किया। गौरतलब है कि हरविंद्र कल्याण ने घरौंडा विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है और वे क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। कल्याण रोड़ बिरादरी से आते हैं और उनके दादा चौधरी मुल्तान सिंह 1966 व 1967 में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रह चुके हैं।

विज्ञापन


समर्थकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरविंद्र कल्याण ने कहा कि उनकी सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास के पथ पर तेज़ी से आगे बढ़ेगी और सभी को न्याय मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्हें विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed