{"_id":"69ff8e554ac20d227506d089","slug":"assandh-bar-association-members-boycotted-the-lok-adalat-karnal-news-c-18-knl1018-902765-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: असंध बार एसोसिएशन सदस्यों ने किया लोक अदालत का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: असंध बार एसोसिएशन सदस्यों ने किया लोक अदालत का बहिष्कार
विज्ञापन
धरने पर बैठे बार एसोसिएशन असंध के अधिवक्ता । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। अदालत में फर्जी गवाही देने के मामले में वकील बलविंद्र सिंह के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी के विरोध के चलते असंध बार एसोसिएशन के सदस्यों का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को बार सदस्यों ने सर्वसम्मति से असंध में लगी लोक अदालत का बहिष्कार किया।
अधिवक्ता नरेंद्र शर्मा, गुरप्रीत सिंह बाजवा सहित अन्य ने कहा कि अधिवक्ता बलविंदर सिंह गल्याण के विरुद्ध दर्ज एफआईआर तथ्यों के विपरीत एवं अन्यायपूर्ण है। इससे वकीलों में भारी रोष है। विरोध के चलते शनिवार को लोक अदालत की कार्रवाई में भी बार के सदस्यों ने भाग नहीं लिया। धरने पर बार एसोसिएशन के सचिव कुलदीप रोजड़ा, बलविंद्र सिंह गल्याण, गुरप्रीत सिंह बाजवा, हरिओम शर्मा, अनिल दुपेड़ी और अतुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।