{"_id":"67e31e645178801ddc078fca","slug":"as-summer-heats-up-sales-of-skin-care-products-soar-karnal-news-c-18-knl1008-609256-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गर्मी बढ़ते ही स्किन केयर प्रोडक्ट्स की बिक्री में उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गर्मी बढ़ते ही स्किन केयर प्रोडक्ट्स की बिक्री में उछाल
विज्ञापन
- धूप से बचाव, नमी देने वाले लोशन और एलोवेरा युक्त जेल की बढ़ी मांग
काजल पांचाल
करनाल। सूरज की तपिश बढ़ते ही स्किन केयर प्रोडक्ट्स की बिक्री में उछाल आ गया है, क्योंकि धूप से बचाव वाले क्रीम, नमी वाले लोशन, एलोवेरा जेल और त्वचा को ठंडक पहुंचाने वाले उत्पाद खूब खरीदे जा रहे हैं।
कर्ण बाजार के दुकानदारों के मुताबिक, इस बार ग्राहक सिर्फ धूप से बचाव के लिए क्रीम ही नहीं, ग्रीष्मकालीन उत्पादों की पूरी श्रृंखला अपना रहे हैं। उनका कहना था कि पिछले साल के मुकाबले इस बार काफी जल्दी धूप ने असर दिखाना शुरू कर दिया है, इसलिए खासकर युवतियां अपनी त्वचा की देखभाल के लिए इन उत्पादों को खरीदा रही हैं।
इस बार त्वचा को हाइड्रेट रखने वाले तरल, चेहरे की ताजगी बनाए रखने वाले जेल और हर्बल तत्वों से भरपूर लेप की मांग बढ़ी है। कंपनियां लगातार नए ग्रीष्मकालीन उत्पाद पेश कर रही हैं। इनमें त्वचा को कम समय के लिए चेहरा सफेद करने वाली क्रीम भी शामिल है।
विज्ञापन
सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाता है क्रीम
दुकानदार सूरज का कहना है कि गर्मियां आते ही लोगों की त्वचा से जुड़ीं समस्याएं बढ़ जाती हैं। इस समय धूप से बचाव करने वाली क्रीम सबसे ज्यादा बिक रही है, जिनमें सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने वाले तत्व होते हैं। इनके अलावा, हल्के और जल्दी सोखने व नमी देने वाले लोशन की भी भारी मांग है। आमतौर पर ये उत्पाद 250 रुपये से शुरू होते हैं और उच्च गुणवत्ता वाले ब्रांड 1500 रुपये तक में मिलते हैं।
जेल की बिक्री में इजाफा
दुकानदार राहुल ने बताया कि गर्मियों में त्वचा में जलन, रूखापन और चिपचिपाहट की समस्या आम होती है, इसलिए ग्राहक ऐसे उत्पाद पसंद कर रहे हैं जो हल्के हों और त्वचा को ठंडक दें। इस बार एलोवेरा और गुलाब जल आधारित जेल की बिक्री में काफी इजाफा हुआ है। लोग अब सिर्फ क्रीम तक सीमित नहीं हैं, बल्कि नमी बनाए रखने वाले तरल और चेहरे को ठंडक देने वाले जल की ओर भी झुकाव बढ़ा है। ये उत्पाद 100 रुपये से 500 रुपये तक की श्रेणी में खूब बिक रहे हैं।
पुरुष भी बढ़ा रहे त्वचा की देखभाल
दुकानदार पवन कुमार का कहना है कि इस बार न केवल महिलाओं बल्कि पुरुषों में भी त्वचा देखभाल की जागरूकता बढ़ी है। खासकर धूप और गर्मी के कारण होने वाले मुंहासों और झुलसी त्वचा के इलाज के लिए लोग ज्यादा पूछताछ कर रहे हैं। ज्यादातर पुरुष नीम, हल्दी और तुलसी जैसे तत्वों से बनी क्रीम अधिक पसंद की जा रही हैं, जिनकी कीमत 150 रुपये से शुरू होती है। हल्के झाग वाले चेहरे धोने के उत्पाद भी काफी बिक रहे हैं।
कंपनियां बना रहीं नए उत्पाद
दुकानदार गौरव का कहना है कि ग्राहक अब पारंपरिक क्रीम और लोशन से आगे बढ़कर संपूर्ण देखभाल के लिए विभिन्न उत्पाद अपना रहे हैं। विशेष रूप से, त्वचा की चमक बनाए रखने वाले पोषक तत्वों से भरपूर लेप, हाइड्रेटिंग तरल और ठंडक देने वाले टोनर की मांग बढ़ गई है। कंपनियां भी इस रुझान को देखते हुए नए उत्पाद बाजार में उतार रही हैं, जिससे ग्राहकों के पास अधिक विकल्प उपलब्ध हो रहे हैं, जिनकी गिनती जाने माने ब्रांड्स में हो रही है।
त्वचा पर नहीं डालते दुष्प्रभाव
शिवानी का कहना है कि गर्मियों में धूप के कारण त्वचा पर कालापन और जलन बढ़ जाती है, इसलिए ऐसे उत्पाद चुनती हूं, जो सूरज की किरणों से बचाव करे और त्वचा को ठंडक दे। इनमें विटामिन सी सीरम, उबटन फेस वॉश और हर्बल उत्पाद पहली पसंद बन रही है, जो त्वचा पर कोई दुष्प्रभाव नहीं डालते हैं। शिवानी का कहना है कि ऐसे उत्पादों में हाइड्रेटिंग तत्व होते हैं, जो त्वचा को कोमल बनाए रखते हैं और चिपचिपाहट नहीं छोड़ते।
मुंहासे की समस्या करता है कम
युवती निधि का कहना है कि गर्मियों में सबसे बड़ी परेशानी चेहरे पर चिपचिपापन और मुंहासे होते हैं। ऐसे में प्राकृतिक ठंडक देने वाले उत्पाद जैसे एलोवेरा और गुलाब जल का इस्तेमाल करती हूं। उसका कहना है कि एलोवेरा जेल न केवल चेहरे पर ताजगी बनाए रखता है, बल्कि जलन और मुंहासों की समस्या को भी कम करता है। गुलाब जल आधारित टोनर त्वचा की गहराई से सफाई करता है और रोमछिद्रों को खुला रखने में मदद करता है।