{"_id":"69f4fbf5f30b00785c05e47a","slug":"arrested-with-illegal-weapons-karnal-news-c-18-knl1018-897069-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अवैध हथियार सहित आरोप पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अवैध हथियार सहित आरोप पकड़ा
Sat, 02 May 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 02 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
करनाल। रिंग रोड स्थित कुटेल के भट्ठा पुल के पास से सीआईए-1 की टीम ने रांवर गांव निवासी रजत उर्फ प्रिंजा को काबू किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्ताैल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। सीआईए-1 प्रभारी संदीप मंढान ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी रजत को काबू किया। तलाशी के दाैरान आरोपी के कब्जे से अवैध पिस्ताैल और कारतूस मिले हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मधुबन थाना में शास्त्र अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद
विज्ञापन