फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Arora do dozen of meetings in a day

अरोड़ा ने एक दिन में की दर्जन भर बैठकें

Mon, 28 Oct 2013 12:26 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Mon, 28 Oct 2013 12:26 AM IST
विज्ञापन
Arora do dozen of meetings in a day
कुरुक्षेत्र के विधायक एवं इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने रविवार को थानेसर शहर में एक दर्जन से अधिक बैठकें लेकर लोगों को एक नवंबर की रैली में आने का न्योता दिया।
विज्ञापन


पंजाबी धर्मशाला में अशोक अरोड़ा ने व्यापारियों की बैठक को संबोधित किया वहीं सेक्टर-13 में जिला उपप्रधान इनेलो शहरी प्रवीण नागपाल तथा सेक्टर-3 में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कंवलजीत सिंह अजराना के निवास स्थान पर बैठकों को संबोधित करके अधिक से अधिक संख्या में लोगों से जननायक ताऊ देवीलाल के 100वें जन्मदिवस के अवसर पर एक नवंबर की रैली में आने का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन


प्रवीण नागपाल ने अशोक अरोड़ा का स्वागत करते हुए विश्वास दिलाया कि अधिक से अधिक संख्या में लोग जननायक ताऊ देवीलाल को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरोड़ा ने कहा कि यह पहली रैली है जो पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला व अजय चौटाला की अनुपस्थिति में हो रही है, इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं की इस रैली के प्रति और अधिक जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इनेलो प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब-जब भी कांग्रेस सत्ता में आती है भ्रष्टाचार और महंगाई साथ लेकर आती है।

जहां देश और प्रदेश में प्रतिदिन घोटाले उजागर हो रहे हैं वहीं बढ़ती महंगाई ने जनता का जीना दूभर कर दिया है। गरीब आदमी प्याज की चटनी के साथ रोटी खाकर गुजारा कर लेता था, लेकिन आज तो कांग्रेस के राज में प्याज भी 100 रुपये किलो बिक रहा है जिस कारण गरीब आदमी के लिए चटनी के साथ रोटी खाना भी मुश्किल हो गया है।
उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस के राज में हर वर्ग दुखी है।

देश और प्रदेश की जनता बदलाव जाती है। आज कांग्रेस के खिलाफ 1977 व 1987 वाली लहर चल रही है। जनता चुनाव के इंतजार में बैठी है। चुनाव होने पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा और प्रदेश में इनेलो प्रमुख चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के नेतृत्व में सरकार बनेगी।


इन बैठकों में हलका प्रधान ओम प्रकाश हथीरा, शहरी प्रधान रामस्वरूप चोपड़ा, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला प्रधान खैराती लाल सिंगला, प्रधान महासचिव फतेहचंद्र गांधी, प्रदेश सचिव जुगल किशोर चुघ, पार्षद दीपक सिंगला, नितिन मेहता, पूर्ण चंद हंबीरिया, रमेश अरोड़ा चुन्नू, सतीश शर्मा, नरेंद्र गर्ग शाहाबाद, पुष्पराज अग्रवाल, राम कुमार गोयल, दिनेश कंसल, सुनील कक्कड़, कंवलजीत सिंह अजराना, सतबीर शर्मा, मास्टर लालचंद वाल्मीकि, रामपाल पाली, नवीन कुमार सहित अनेक इनेलो नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed