Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Application process for Mission Buniyaad and Super-100 begins

Karnal News: मिशन बुनियाद और सुपर-100 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Application process for Mission Buniyaad and Super-100 begins
करनाल। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर देने के लिए शिक्षा विभाग ने मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर-100 सत्र 2027-28 की तैयारी शुरू कर दी है। दोनों योजनाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मिशन बुनियाद में आठवीं कक्षा और हरियाणा सुपर-100 में दसवीं कक्षा के विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

मिशन बुनियाद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 दिसंबर निर्धारित की गई है। वहीं, सुपर-100 के लिए पांच दिसंबर अंतिम तिथि है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने दोनों योजनाओं के लिए पूरा कार्यक्रम जारी किया है। इसमें आवेदन से लेकर प्रवेश परीक्षा, परिणाम और नए सत्र की शुरुआत तक का विवरण है। विद्यार्थियों को अलग-अलग चरणों की परीक्षाओं से गुजरना होगा। विभाग जिला स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाएगा। स्कूल स्तर पर भी अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य अधिक-से-अधिक पात्र विद्यार्थियों को योजनाओं की जानकारी देना है, ताकि वे समय रहते आवेदन कर सकें।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने बताया कि स्कूल के प्राचार्यों को भी इस अभियान में जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें पात्र विद्यार्थियों की सूची तैयार करनी होगी। अभियान के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं भी करनी होंगी। अभियान पूरा होने के बाद प्राचार्य को रिपोर्ट तैयार कर खंड शिक्षा अधिकारी को भेजनी होगी। इसकी एक प्रति केंद्र समन्वयक को भी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता और पंजीकरण
प्राचार्यों को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी पात्र विद्यार्थियों का पंजीकरण हो। साथ ही, वे प्रवेश परीक्षा में शामिल हों। मिशन बुनियाद के लिए सातवीं कक्षा में 60 फीसदी या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों का पंजीकरण अनिवार्य है। हरियाणा सुपर-100 के लिए नौवीं कक्षा में 60 फीसदी या अधिक अंक प्राप्त करने वाले दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को आवेदन करना अनिवार्य होगा। हालांकि, 60 फीसदी से कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी भी अपनी रुचि के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
बुनियाद और सुपर 100 की परीक्षाओं को हर साल आयोजित किया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आईआईटी और नीट जैसे परीक्षाओं में सफलता दिलाना होता है। ऐसे में विभाग की ओर से नया शेड्यूल जारी कर दिया गया जिसमें जिले के सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को परीक्षाओं के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए गए है।

- दीपक वर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
-
मिशन बुनियाद का शेड्यूल
आवेदन की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2026
प्रवेश पत्र डाउनलोड

14 से 21 दिसंबर
लेवल-1 प्रवेश परीक्षा

23 दिसंबर 2026
लेवल-1 का परिणाम

12 जनवरी 2027
लेवल-2 प्रवेश परीक्षा

22 जनवरी 2027
लेवल-2 का परिणाम

2 फरवरी 2027
ओरिएंटेशन कार्यक्रम और लेवल-3
5 फरवरी से 5 मार्च 2027
लेवल-3 का परिणाम

16 मार्च 2027
प्रवेश काउंसलिंग

24 मार्च 2027
नए सत्र की शुरुआत

1 अप्रैल 2027
-
हरियाणा सुपर-100 का शेड्यूल
आवेदन की अंतिम तिथि

5 दिसंबर 2026
प्रवेश पत्र डाउनलोड

7 से 14 दिसंबर 2026
लेवल-1 प्रवेश परीक्षा

16 दिसंबर 2026
लेवल-1 का परिणाम

8 जनवरी 2027
लेवल-2 प्रवेश परीक्षा

3 फरवरी 2027
लेवल-2 का परिणाम

16 फरवरी 2027
ओरिएंटेशन कार्यक्रम और लेवल-3
अप्रैल 2027 के दूसरे सप्ताह से
लेवल-3 का परिणाम

मई 2027 के पहले सप्ताह में
नए सत्र की शुरुआत

मई 2027 के दूसरे सप्ताह से
-
मिशन बुनियाद और सुपर-100 से संवर सकता है भविष्य
मिशन बुनियाद में चयनित विद्यार्थियों को नौवीं और दसवीं कक्षा के दौरान विशेष शैक्षणिक मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे उनकी गणित और विज्ञान जैसे विषयों पर पकड़ मजबूत होगी। वहीं, सुपर-100 में चयनित विद्यार्थियों को 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के साथ जेईई और नीट की निशुल्क तैयारी कराई जाएगी। इसके माध्यम से विद्यार्थी आगे चलकर इंजीनियरिंग, मेडिकल, कंप्यूटर साइंस, रिसर्च और तकनीकी जैसे क्षेत्रों में कॅरिअर बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed