फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Application for scholarship scheme till 28th February

Karnal News: छात्रवृत्ति योजना में 28 फरवरी तक आवेदन

Wed, 27 Nov 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 27 Nov 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Application for scholarship scheme till 28th February
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित डॉ. बीआर आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना वित्त के लिये पात्र विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अनुसूचित, टपरीवास एवं घुमन्तू जाति के 10वीं कक्षा, 12वीं कक्षा और स्नातक विद्यार्थी योजना के तहत 28 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि पिछड़े वर्ग एवं सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राएं केवल 10वीं कक्षा के लिये आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए 10वीं कक्षा पास अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राएं जो ग्रामीण क्षेत्र से हैं, उनके 60 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिये 70 प्रतिशत या इससे अधिक अंक होने चाहिए। पिछड़े वर्ग-बी व सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राएं जो ग्रामीण क्षेत्र से हैं, उनके 75 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक होने चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 12वीं के अनुसूचित जाति के ग्रामीण छात्रों के 70 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र के छात्रों के 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक होने चाहिए। इसी प्रकार स्नातक के अनुसूचित जाति के ग्रामीण छात्रों के 60 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र के छात्रों के 65 प्रतिशत या इससे अधिक अंक होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए मूल दस्तावेज स्कैन करके सरल अंत्योदय की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। इसमें आवेदक की फोटो, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, बैंक कॉपी, आय प्रमाण पत्र, वार्षिक आय 4 लाख से कम हो, वर्तमान कक्षा का पहचान पत्र तथा मार्कशीट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed