{"_id":"64e91629c7f49d36810026a8","slug":"anuj-sambhali-defeated-pp-kurad-in-wrestling-karnal-news-c-18-knl1008-204404-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कुश्ती में अनुज सांभली ने पीपी कुराड़ को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कुश्ती में अनुज सांभली ने पीपी कुराड़ को दी पटखनी
Sat, 26 Aug 2023 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 26 Aug 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। सांभली गांव की जॉहरवीर गोगा माड़ी पर दंगल आयोजित किया गया। कई राज्यों से पहुंचे पहलवानों ने कुश्ती के दांवपेच दिखाए। कुश्ती में अनुज सांभली ने पीपी कुराड़ को, महिंद्र ने रिंकू को, अभय ने कृष्ण कैथल को, प्रिंस मोड़ी ने महिंद्र बाबा लेदाना को हराकर जीत हासिल की।
प्रधान अंग्रेज राणा की अध्यक्षता में आयोजित दंगल में कई राज्यों से पहुंचे पहलवानों के साथ साथ स्थानीय पहलवानों ने कुश्ती लड़ी। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजकुमार वाल्मीकि ने कहा कि आज के युग में युवाओं को पढ़ाई के साथ साथ खेलों को भी अपना कर अपना भविष्य बनाने के लिए आगे आना चाहिए। पहलवानी अपने आप में एक अनूठी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि खेल हमारे सर्वांगीण विकास के लिए भी बेहद जरूरी है। जिसको आज भी देश के स्तर पर माना जाता है।
युवाओं को इसकी ओर व अन्य खेलों की ओर आकर्षित होना चाहिए। जिससे ग्रामीण क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को तलाशा जा सके। वाल्मीकि ने विजेता पहलवानों को सम्मानित करते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में इस तरह के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहना चाहिए। इससे ग्रामीण इलाकों के युवाओं के अंदर की प्रतिभा निखरकर सामने आती है। इस मौके पर इंद्र शर्मा, ओम प्रकाश,सुभाष चौधरी प्रेमखेड़ा, महिंद्र सिंह, राजबीर राणा, संजू राणा, नरसी प्रजापत, मुकेश शर्मा, गुलशन कोच, प्रवीन,हरि सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रेम शर्मा, बलवंत सिंह व मास्टर गुरध्यान सिंह आदि शामिल रहे।