फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Answer books and pockets of candidates searched on information of paper leak

Karnal News: पेपर लीक की सूचना पर परीक्षार्थियों की उत्तरपुस्तिकाएं और जेबें खंगालीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Answer books and pockets of candidates searched on information of paper leak
- 54 केंद्रों पर हुई हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा, 33 केंद्रों पर 10 उड़नदस्तों के 50 अधिकारियों ने दी दस्तक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की अंग्रेजी विषय की पहली परीक्षा में प्रश्न पत्र मेवात में लीक हो गया। इसकी सूचना मिलते ही करनाल में भी उड़नदस्ते सतर्क हो गए। एक के बाद एक ताबड़तोड़ 33 केंद्रों पर फ्लाइंग स्क्वायड की 10 टीमों ने दस्तक दी। इस दौरान टीमों में शामिल 50 अधिकारियों ने केंद्रों पर परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिका, प्रश्न पत्र और जेबें खंगाली गईं।
हालांकि करनाल में किसी भी विद्यार्थी के पास पर्चियां या नकल संबंधित सामग्री बरामद नहीं हुई। वहीं टीमों ने परीक्षा केंद्रों के बाहर और अंदर की स्थिति का भी जायजा लिया। करनाल में हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा 54 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा ओपन से 1440, प्राइवेट 149 और नियमित पढ़ाई वाले 9497 विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान जांच के समय विद्यार्थी भी सतर्क दिखाई दिए। अचानक उड़नदस्तों के पहुंचने और गहन जांच से विद्यार्थी थी सहम गए थे। हालांकि ज्यादातर विद्यार्थियों की परीक्षा अच्छी रही। ऐसे में खिले चेहरों से वे परीक्षा केंद्रों से बाहर आए। बाहर आने पर उन्हें मेवात में पेपर लीक होने व सोनीपत में नकल के मामले पकड़े जाने की सूचना पर वे चिंतित दिखाई दिए। विद्यार्थियों ने कहा कि उनके लापरवाही के कारण उनकी मेहनत खराब नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड के करनाल जिला परीक्षा अधीक्षक सत्यवान ने बताया कि करनाल जिले में परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सभी उड़नदस्ते सतर्क रहे। केंद्रों पर जाकर जांच भी की गई। कहीं कोई खामी या लापरवाही व नकल की स्थिति नहीं मिली।

इन टीमों ने 33 केंद्रों पर की गहनता से जांच
- करनाल : बोर्ड की ओर से गठित प्रश्नपत्र उड़नदस्ते ने चार, जिला शिक्षा अधिकारी के उड़नदस्ते ने चार, एसडीएम करनाल के उड़नदस्ते ने तीन, उत्तर पुस्तिका संकलन उड़नदस्ते ने दो परीक्षा केंद्रों पर जांच की।

- घरौंडा : एसडीएम उड़नदस्ते ने तीन, बोर्ड के प्रश्न पत्र उड़नदस्ते ने तीन केंद्रों पर जांच की।
- असंध : एसडीएम उड़नदस्ते ने तीन, बोर्ड के प्रश्नपत्र उड़नदस्ते ने चार केंद्रों पर जांच की।
- इंद्री : एसडीएम उड़नदस्ते ने तीन, बोर्ड के प्रश्नपत्र उड़नदस्ते ने तीन केंद्रों पर जांच की।

कक्षा 10वीं : हिंदी के बजाय गणित की होगी पहली परीक्षा
शुक्रवार से कक्षा 10वीं की भी बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। बोर्ड की ओर से डेटशीट में संशोधन के बाद अब पहली परीक्षा गणित स्टैंडर्ड और बेसिक विषय की होगी। जबकि पुरानी डेटशीट के अनुसार पहली परीक्षा हिंदी की आयोजित की जानी थी। कक्षा 10वीं की परीक्षा भी 79 केंद्रों पर आयोजित होगी। इस परीक्षा में ओपन, निजी और नियमित विद्यार्थी मिलाकर 15177 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 19 मार्च तक आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed