फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Another shed to save one brother, dead bodies found

एक भाई को बचाने में दूसरा भी बहा, शव मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Another shed to save one brother, dead bodies found
करनाल। काछवा के समीप जटपुरा गांव से गुजर रही भाखड़ा नहर में नहाने गए दो सगे भाई पानी में बह गए। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नहर में दोनों भाइयों की तलाश शुरू कर दी लेकिन देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं लगा था। बताते हैं कि नहाते समय एक भाई डूबने लगा तो दूसरा भाई भी उसे बचाने में बह गया। दोनों भाई गांव झंझाड़ी के निवासी हैं। देर रात दोनों के शव मिल गए।
विज्ञापन

नहर में नहाने गए सागर ने बताया कि वह पांच से छह युवक नहर में नहाने के लिए जटपुरा आए हुए थे। उनके साथ सावन (20) व आदेश (18) दोनों भाई भी थे। आदेश नहर में नहाने के लिए चला गया तो वह डूबने लगा। इस दौरान उसका भाई सावन उसे बचाने के लिए नहर में कूद गया लेकिन वह भी बह गया। दोनों भाइयों की खोजबीन की गई पर उनका पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

वहीं मृतकों के चाचा रणबीर ने कहा कि उनके घर के ये दो चिराग थे। छह युवकों के होते हुए दोनों भाई कैसे नहर में डूब गए, समझ नहीं आता। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों का जीजा दीपक भी वहां था। देर रात दोनों भाइयों के शव बरामद कर लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

झंझाड़ी गांव के दो सगे भाइयों के डूबने की सूचना मिली है। गोताखोरों की मदद से दोनों भाइयों सावन व आदेश की तलाश की जा रही है। लोहे का जाल भी नहर में डाला गया था लेकिन देर रात तक पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है कि दोनों भाई नहर में कैसे डूबे। -बलजीत सिंह, थाना प्रभारी, सदर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed