फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Announcement to build hockey astroturf ground in Kailash village with 8 crores

कैलाश गांव में 8 करोड़ से हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान बनाने का एलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Announcement to build hockey astroturf ground in Kailash village with 8 crores
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों को बड़ी सौगात दी है। स्मार्ट सिटी से कराए गए कई विकास कार्यो का शुभारंभ करते हुए शाम को वार्ड 16 में गप्पू वाला बाग स्थल पर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से करीब 4 एकड़ में बनाए गए मिनी खेल स्टेडियम का नाम फ्लाइंग सिख सरदार मिल्खा सिंह खेल मैदान के नाम पर रखने व खेल मैदान के गेट पर उनकी एक प्रतिमा स्थापित कराने का एलान किया।
विज्ञापन

इससे सटी करीब ढ़ाई एकड़ भूमि पर सामुदायिक केंद्र व प्रथम तल पर लाइब्रेरी स्थापित कराने व एक कोने पर योग शेड बनाने की भी घोषणा की। इसी के साथ एक बड़ा एलान यह भी किया कि करनाल से सटे कैलाश गांव में उपलब्ध 7 एकड़ जमीन पर करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से हॉकी का एस्ट्रोटर्फ मैदान बनाया जाएगा। इसकी मांग डिप्टी मेयर एडवोकेट नवीन कुमार ने चार जनवरी को मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर की थी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में करनाल स्मार्ट सिटी की ओर से करीब 8 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से तैयार मिनी खेल स्टेडियम, अटल पार्क का सुंदरीकरण, विभिन्न सड़कों का सुदृढ़ीकरण, फुटपाथों पर टेक्सटाइल से निर्माण कार्य सहित 4 परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा अब खेलों का हब बन गया है, यहां खिलाड़ियों के लिए हर संभव सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। पिछले दिनों ओलंपिक खेलो में इस प्रदेश के होनहार खिलाड़ियों ने मेडल जीत कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया था। इन खेलो में देशभर के खिलाड़ियों ने जितने मेडल जीते थे, उनमें 40 प्रतिशत हरियाणा के खिलाड़ियों के थे। उन्होंने हरियाणा के हर बच्चे व नौजवान से सरदार मिल्खा सिंह की तरह बनने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने मिनी खेल स्टेडियम में बनाए गए वॉलीबॉल कोर्ट में खिलाड़ियों के अभ्यास मैच का शुभारंभ किया। वॉलीबॉल व हॉकी खिलाड़ियों से संवाद कर हॉकी पर आटोग्राफ दिया। हॉकी से एक गेंद खेलकर इस खेल का भी शुभारंभ किया। सांसद संजय भाटिया ने नागरिकों को मिनी खेल स्टेडियम की बधाई देते हुए कहा कि बीते साठ-सत्तर साल में पिछली सरकारें जो नहीं कर सकी, वो सब मौजूदा सरकार ने कर दिखाया है।

खिलाड़ियों के लिए प्रदेश में हर सुविधा उपलब्ध : खेलमंत्री
प्रदेश के खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि आज जिस मिनी स्टेडियम में कार्यक्रम हो रहा है, कभी यहां गंदगी का आलम था और आज एक साफ-सुथरा वातावरण दिखाई दे रहा है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने एशियन गेम हो या ओलंपिक हर जगह नाम कमाया है। प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए हर प्रकार की सुविधाएं मौजूद हैं, खिलाड़ियों को नौकरी, धन और शोहरत दी जाती है। प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए प्रतिदिन की डाइट और ट्रैक सूट की राशि को बढ़ाया है। हरियाणा की खेल नीति का आज दूसरे राज्य भी अनुसरण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed