फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ankit Munde of Karnal is creating new records in rowing.

Karnal News: नौकायन में करनाल के अंकित मुण्डे बना रहे हैं नए कीर्तिमान

Sun, 30 Nov 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 30 Nov 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Ankit Munde of Karnal is creating new records in rowing.
खिलाड़ी अंकित
करनाल। अंकित मुण्डे नौकायन में नए कीर्तिमान रच रहे हैं। गरीब परिवार से निकले इस खिलाड़ी ने शुरुआत में दो से तीन खेलों में हाथ अजमाए। बाद में नौकायान का चयन किया। अब अपनी प्रतिभा से प्रदेश, जिले व गांव का नाम रोशन कर रहे हैं। अंकित ने इसी माह बिलासपुर में आयोजित ओपन नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। अंकित ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले कबड्डी में रुचि दिखाई थी। बार-बार चोटिल होने पर परिजन के कहने पर इस खेल को छोड़ दिया। लंबी कूद में भी मन नहीं लगा। दोस्त प्रिंस के कहने पर नौकायन शुरू की। यह खेल दिल के पास लगा। वर्ष 2021 में प्रदेश स्तर पर उन्होंने अपना पहला पदक जीता। वह नौकायन की के-1, के-2 और के-4 प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता मजदूरी करते हैं। आर्थिक स्थिति खराब होने के बाद भी परिजन ने उनका साथ दिया। उनका खर्चा उठाया। अंकित ने बताया कि कोच परवीन उनके लिए प्रेरणास्रोत हैं। वह पांच साल से गुरु गोरखनाथ वाटर स्पोर्ट्स क्लब अकादमी में नौकायन का अभ्यास करा रही हैं। उनका सपना ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना है, जिसके लिए वह निरंतर अभ्यास कर रहे है। संवाद
विज्ञापन





-उपलब्धियां
2025 राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीता।
2025 प्रदेश स्तर पर कांस्य पदक जीता।
2025 ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में रजत पदक।

2024 राष्ट्रीय स्तर पर पांचवां स्थान।

2023 ड्रैगन बोट प्रदेश स्तर पर रजत पदक।

2022 प्रदेश स्तर पर स्वर्ण पदक।
2022 राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed