फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ank God all the time: Acharya Dinesh

भगवान का हर समय करें धन्यवाद : आचार्य दिनेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
ank God all the time: Acharya Dinesh
- फूसगढ़ में शिव महापुराण कथा का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। फूसगढ़ में चल रही शिव महापुराण कथा के सातवें दिन आचार्य दिनेश शरण महाराज ने बताया कि शिव उमा संहिता सूत ने शौनक आदि मुनियों को सुनाई थी। तब सभी मुनियों ने सूत जी का धन्यवाद किया था। हमें हर समय उठते-बैठते, चलते-फिरते संसार का हर कर्म करते हुए परमपिता परमात्मा का शुक्राना करना चाहिए। महादेव की कृपा प्राप्ति का यह एक सरल साधन है।
कथा में बताया गया कि यहां तक कि मनुष्य का चोला जो देवी देवताओं के लिए भी दुर्लभ है और फिर भारत जैसे महान देश में जिसमें सभी वर्णों व धर्मों के लोग रहते हैं जहां गंगा-यमुना जैसी हजारों पवित्र नदियां कलकल करती बहती जा रही है, जो मनुष्यों के सभी पापों को नष्ट करने वाली हैं। इन नदियों के दर्शन मात्र से मन आनंदित हो जाता है। यहां तक ऐसा हमारा देश जहां पहाड़ों, वृक्षों को भी पूजा जाता है। जहां स्त्रियों व मेहमानों को पूजा जाता है। ऐसे दिव्य भारत देश में हमारा जन्म हुआ।
विज्ञापन

उस परमपिता परमात्मा का शुक्राना और फिर भारत देश में भी हरियाणा जहां भगवान का आना हुआ। वह हरियाणा जहां महाभारत जैसा युद्ध हुआ और भगवान ने अर्जुन को निमित्त बनाकर हमें दिव्य गीता ज्ञान का कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर में उपदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed