फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Angry employees roared in protest against breach of promise

Karnal News: वादाखिलाफी के विरोध में गरजे नाराज कर्मचारी

Sat, 22 Feb 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 22 Feb 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Angry employees roared in protest against breach of promise
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

करनाल। ऑल हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने शुक्रवार को जलघर इंद्री पर धरना दिया। धरने का मुख्य उद्देश्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नितियों और वादाखिलाफी का विरोध करना रहा।

यूनियन के जिला प्रधान रजिस्टर राणा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने चुनाव के दौरान घोषणा की थी कि सरकार बनने के बाद हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से विभागों में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा अधिनियम बनाकर सभी कर्मचारियों को 58 वर्ष की आयु तक सेवा सुरक्षा प्रदान की जाएगी। सरकार ने वादाखिलाफी करते हुए सेवा सुरक्षा प्रदान करने के बजाय कर्मचारियों को सेवामुक्त करना शुरु कर दिया है।
विज्ञापन


कुछ दिनों के दौरान सरकार की ओर से सिंचाई विभाग से हजारों कर्मचारियों को सेवामुक्त कर दिया गया है। इस कारण ये सभी कर्मचारी अपने परिवार के साथ सड़कों पर आ गए हैं। इन कर्मचारियों के लिए अपने परिवार का भरण-पोषण करना भी मुश्किल हो गया है। इन सब के बावजूद सरकार एक और कर्मचारी विरोधी नीति लेकर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नीति में एक अप्रैल से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अंतर्गत चलने वाली गांव की जल आपूर्ति ग्राम पंचायत को और शहर की जल आपूर्ति नगर पालिका को सौंप दी जाएगी। इससे विभाग का अस्तित्व खत्म हो जाएगा और विभाग में कार्यरत कर्मचारी बेरोजगार होकर परिवार सहित सड़कों पर आ जाएंगे। संगठन सरकार की इस नीति का पुरजोर विरोध करता है।


विकास ने आरोप लगाया कि पंचायत की ओर से कर्मचारियों से नालियां सफाई करवाने का, कुड़ा-कचरा इकट्ठा करने और पंचायत का हर कार्य पंप चालकों से करवाया जा रहा है। पंचायत में सरपंच अपनी मर्जी से पानी की सप्लाई करवाता है इससे पानी व्यर्थ बहता है और नहीं चलाने पर सरपंच पंप चालकों के साथ गाली-गलौच करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed