{"_id":"66ad7eb8a77cc0ae8e03aed6","slug":"an-elderly-woman-was-given-intoxicating-cold-drink-and-looted-of-cash-and-earrings-karnal-news-c-18-1-knl1004-444579-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नशीली कोल्डड्रिंक पिला बुजुर्ग महिला से नकदी, बालियां लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नशीली कोल्डड्रिंक पिला बुजुर्ग महिला से नकदी, बालियां लूटी
Sat, 03 Aug 2024 06:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
तरावड़ी। कोल्ड ड्रिंक में नशीला द्रव्य पिलाकर बुजुर्ग महिला से बालियां और नकदी लूट ली गई पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
शिकायत के अनुसार करनाल की पालम कालोनी आईटीआई के पास रहने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला संतोष शर्मा नीलोखेड़ी में अपने भांजे के बेटे पारस शर्मा के आवास अस्पताल एरिया स्थित घर पर परिवार से मिलने आई थी। एक अगस्त को वह वापस करनाल के लिए चली थी। वह करीब 11 बजे वह नीलोखेड़ी के बस स्टैंड पर पहुंची। यहां उसे एक अनजान व्यक्ति मिला।
उसने उसे बातों में फंसाकर खुद को पारस का मित्र बताया और कहा कि वह उनके पड़ोस में ही रहता है। उसने कहा कि वह भी करनाल जाएगा। उसने बुजुर्ग महिला को कार में करनाल तक छोड़ने की बात कही। कार नहीं आने की बात कहने के बाद वह व्यक्ति नीलोखेड़ी बस स्टैंड की एक दुकान से कोल्डड्रिंक लेकर आया। फिर वह उसके साथ बस में सवार हो गया। उसने ही उसकी बस की टिकट ली और उसे डिस्पोजल गिलास में कोल्डड्रिंक पिलाई।
कोल्डड्रिं पीने के बाद वह व्यक्ति जैसे जैसे कहता रहा, बुजुर्ग महिला वैसे-वैसे ही करने लगी। उसने उसकी एक कान की बाली उतार ली। उसका बैग भी उसने ले लिया। आईटीआई चौक के बाद वह बहाने से नीचे उतर गया।
विज्ञापन
इसके बाद बुजुर्ग महिला ने कंडक्टर से जाकर पूछा कि वह कहां आ गई तो कंडक्टर ने बताया कि बस पानीपत पहुंचने वाली है। वह पानीपत बस से उतरी और वापस बस से नीलोखेड़ी आई। इसके बाद शिकायत पुलिस को दी। संवाद