फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   An elderly man going to his brother-in-law's funeral died in an accident. Service security was provided to 108 employees of the Municipal Corporation.

Karnal News: जीजा के संस्कार में जा रहे बुजुर्ग की हादसे में मौतनगर निगम के 108 कर्मियों को दी गई सेवा सुरक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
An elderly man going to his brother-in-law's funeral died in an accident. Service security was provided to 108 employees of the Municipal Corporation.
करनाल। नगर निगम में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्य कर रहे 125 में से 108 कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा प्रदान कर दी गई है। अब इन कर्मचारियों को नौकरी से हटाए जाने का खतरा नहीं रहेगा और उनकी वेतनवृद्धि भी हो सकेगी।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में करीब पांच साल पहले हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कई कर्मचारियों को नौकरी दी गई थी लेकिन इन सभी कर्मचारियों के पास सेवा सुरक्षा नहीं थी। हर साल उनका सेवा विस्तार किया जाता था, तो अधिकारियों की मर्जी पर निर्भर था कि वह किसकी सेवा को आगे बढ़ाएं और किसकी सेवा को ब्रेक कर दें। जिससे इन कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने का खतरा बना रहता था। नगर निगम करनाल में 125 कर्मचारी ऐसे हैं, जो क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर, मोटीवेटर, सेवादार व माली का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के अतिरिक्त नगरायुक्त अशोक कुमार ने बताया कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत नगर निगम के 125 कर्मचारियों में 108 कर्मचारियों को तय मानकों पर खरा पाया गया है, इसलिए इन सभी 108 कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा प्रदान कर दी गई है। बुधवार को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed