Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Amar Ujala Medhavi Samman Samaroh, CM Saini gave the students unique mantras of success

अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह: CM सैनी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के नायाब मंत्र, नीट पेपर लीक पर बोले...

Thu, 18 Jul 2024 10:08 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 18 Jul 2024 10:08 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अंग्रेजी ही नहीं अन्य भाषाएं भी सीखनी चाहिए, जो जीवन में अक्सर काम आती हैं, लेकिन अपनी मातृभाषा कभी नहीं छोड़नी चाहिए। आज तो क्षेत्रीय भाषा में पढ़ाई करते हुए डाॅक्टर तक बन सकते हैं।

विज्ञापन
Amar Ujala Medhavi Samman Samaroh, CM Saini gave the students unique mantras of success
हरियाणा के सीएम नायब सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मेधावी बच्चों को सफलता के नायाब मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति लगन और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है। नीट परीक्षा में पेपर लीक मामले में छात्रा की ओर से पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए कड़े कानून का प्रावधान किया है। अब हरियाणा सरकार भी इस पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि नीट का पेपर कहां लीक हुआ, इसकी जांच की जा रही है। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि भविष्य में पेपर लीक जैसे मामले दोबारा न हों।

विज्ञापन


सवाल- सोनीपत की मेधावी छात्रा नीशू ने पूछा - आदर्श छात्र में काैन से गुण होने चाहिए ?
जवाब- मुख्यमंत्री ने सवाल सुनते हुए संवाद को आगे बढ़ाया और छात्रा से ही पूछा कि आपको सुबह काैन जगाता है। इस पर छात्रा ने जवाब दिया कि उसकी लगन, बुलंदी छूने के सपने ही उसे नींद से उठा देते हैं। इस पर ऑडिटोरियम तालियों से गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने कहा- बस यही गुण होने चाहिए। हर छात्र-छात्रा को चाहिए कि वह अपने माता-पिता द्वारा सुबह नींद से उठाने का इंतजार न करे, बल्कि अपने लक्ष्य की ओर स्वयं सक्रिय रहे। यही आगे बढ़ने का सबसे बड़ा मंत्र है।
विज्ञापन


सवाल- रेवाड़ी की एकता ने पूछा- क्या बिना अंग्रेजी कामयाबी हासिल नहीं हो सकती ?
जवाब- मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अंग्रेजी ही नहीं अन्य भाषाएं भी सीखनी चाहिए, जो जीवन में अक्सर काम आती हैं, लेकिन अपनी मातृभाषा कभी नहीं छोड़नी चाहिए। आज तो क्षेत्रीय भाषा में पढ़ाई करते हुए डाॅक्टर तक बन सकते हैं। अपनी भाषा से जरूर प्यार होना चाहिए। इस पर हमें गर्व करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल- अंबाला की नैंसी ने पूछा कि पेपर लीक हो रहे हैं, क्यों ? सरकार इस पर अंकुश क्यों नहीं लगाती ?
जवाब- मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़ा सवाल है और हर युवा से जुड़ा है। हर किसी के मन में यही सवाल पिछले कुछ दिनों से है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में इस पर कानून बनाया है, जिसमें कड़े प्रावधान किए गए हैं। हरियाणा सरकार भी इस पर विचार कर रही है। ऐसा प्रयास है कि भविष्य में इस तरह की स्थिति सामने न आए। हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने भी अपने परीक्षा पत्रों पर क्यू आर कोड इस वर्ष से लगाना शुरू किया है, जिसके चलते कभी पेपर लीक होने पर तत्काल पूरी जानकारी सामने आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed