{"_id":"64d92353e506d23682021313","slug":"amar-ujala-maa-tujhe-pranam-program-in-karnal-and-rohtak-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां तुझे प्रणाम: आज रोहतक में तिरंगा यात्रा व करनाल में निकाली जाएगी बाइक रैली, विद्यार्थी लेंगे बढ़-चढ़कर भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां तुझे प्रणाम: आज रोहतक में तिरंगा यात्रा व करनाल में निकाली जाएगी बाइक रैली, विद्यार्थी लेंगे बढ़-चढ़कर भाग
Mon, 14 Aug 2023 12:09 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:09 AM IST
सार
अमर उजाला की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को रोहतक और करनाल में ''मां तुझे प्रणाम'' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें रोहतक में मानसरोवर पार्क से तिरंगा यात्रा निकली जाएगी। करनाल में बाइक रैली भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत सोमवार को रोहतक में मानव तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें मां तुझे प्रणाम की गूंज रहेगी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभक्ति थीम पर आधारित इस यात्रा में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और देशभक्ति के गीतों पर झूमते नजर आएंगे।
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा मानसरोवर पार्क से सुबह 8 बजे शुरू होगी। यह यात्रा अशोका चौक, मेडिकल चौक होते हुए जाट कॉलेज मैदान में पहुंचेगी। यहां मानव शृंखला के रूप में तिरंगा बनाया जाएगा। कॉलेज मैदान में बने भव्य स्टेज में सामूहिक राष्ट्रगान, नृत्य प्रतियोगिता सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही स्कूलों में होने वाली चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
ये रहेंगे सहयोगी
एलपीएस बोसार्ड, डीजीवी पब्लिक स्कूल, एएमएस ग्लोबल स्कूल।
करनाल में छात्राओं की ओर से निकाली जाएगी रैली
करनाल में छात्राओं की ओर से देशभक्ति का संदेश देते हुए रैली निकाली जाएगी। साथ ही तिरंगा लेकर शहर से बाइक रैली निकाली जाएगी। छात्राओं की रैली का शुभारंभ रेलवे स्टेशन स्थित राजकीय कन्या मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से किया जाएगा।
विज्ञापन
जिसे जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सदानंद वत्स हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस रैली में राजकीय कन्या मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के साथ ही राजकीय महिला महाविद्यालय और गुरुनानक खालसा महाविद्यालय की छात्राएं भी हिस्सा लेंगी।
यह रैली राजकीय कन्या मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पर ही आकर समाप्त होगी। इस रैली में विशिष्ट अतिथि के तौर पर राजकीय कन्या मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह, राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. निर्मल अत्री और गुरुनानक खालसा महाविद्यालय के प्राचार्च डॉ. गुरिंद्र सिंह मौजूद रहेंगे।