{"_id":"6918ea712367b8d8f00f3b8d","slug":"aman-was-first-in-the-100-meter-race-in-the-junior-category-and-vrittika-was-first-in-the-girls-category-karnal-news-c-18-knl1008-781452-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कनिष्ठ वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अमन व बालिका वर्ग में वृत्तिका प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कनिष्ठ वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अमन व बालिका वर्ग में वृत्तिका प्रथम
Sun, 16 Nov 2025 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
कनिष्ठ वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अमन व बालिका वर्ग में वृत्तिका प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंजपुरा। सैनिक स्कूल कुंजपुरा में शनिवार को तीन दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स मीट का समापन हो गया। कनिष्ठ वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अमन पानीपत सदन प्रथम रहा। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में वृत्तिका पानीपत कल्पना चावला सदन प्रथम रहा। वरिष्ठ संवर्ग में चिलियनवाला सदन के देवांश बेस्ट एथलीट रहे।
कनिष्ठ वर्ग की सौ मीटर दौड़ में रोशन चिलियनवाला सदन द्वितीय और प्रणव कुरुक्षेत्र सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में लावण्या कुरुक्षेत्र कल्पना चावला सदन द्वितीय और प्रज्ञा कुरुक्षेत्र कल्पना चावला सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह के मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन गुरबीर सिंह, भारतीय नौसेना ने सभी कैडेट्स के प्रदर्शन की सराहना करते हुए विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।
विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता टीपीएस बेदी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का संचालन संयोजक मुकेश शर्मा का विशेष योगदान रहा। वाइस प्रिंसिपल लेफ्टिनेंट कर्नल निर्मलजीत सिंह, प्रशासनिक अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर सोनिया शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक संजय चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के परिणाम
अति कनिष्ठ वर्ग : शकरगढ़ सदन प्रथम, चिलियनवाला सदन ने द्वितीय
कनिष्ठ वर्ग : चिलियनवाला सदन प्रथम, पानीपत हाउस सदन द्वितीय, थानेश्वर हाउस तृतीय, कुरुक्षेत्र हाउस चतुर्थ
वरिष्ठ वर्ग : चिलियनवाला सदन प्रथम, पानीपत हाउस सदन द्वितीय, थानेश्वर हाउस तृतीय, कुरुक्षेत्र हाउस चतुर्थ
अति कनिष्ठ वर्ग 100 मीटर दौड़ : शौर्य शकरगढ़ सदन प्रथम, जय विजय छंब सदन द्वितीय, मयंक छंब सदन तृतीय
वरिष्ठ वर्ग 100 मीटर दौड़ : विद्यांशु राठौर पानीपत सदन प्रथम, किन्शुक पानीपत सदन द्वितीय, देवांश थानेश्वर सदन तृतीय
बेस्ट एथलीट
बालिका अति कनिष्ठ संवर्ग में दिशा, शकरगढ़ कल्पना चावला सदन।
बालिका संवर्ग में आनंदिता, पानीपत कल्पना चावला सदन।
अति कनिष्ठ संवर्ग में अर्णव, शकरगढ़ सदन।
कनिष्ठ संवर्ग में अमन, पानीपत सदन।