फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Allegation of human trafficking of one and half month old girl

Karnal News: डेढ़ माह की बच्ची की मानव तस्करी का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Allegation of human trafficking of one and half month old girl
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। डेढ़ माह की बच्ची की मानव तस्करी और फिर उसकी खरीद फरोख्त का मामला सामने आया है। झोपड़ी में रहने वाले एक दिव्यांग दंपती ने रामनगर के रहने वाले दंपती पर उनकी बच्ची को बेचने का आरोप लगाया है।
थाना रामनगर पुलिस ने आरोपी महिला आरती और परमजीत पर मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर मामले में अब सीडब्ल्यूसी भी संज्ञान ले चुकी है। सीडब्ल्यूसी और पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दिव्यांग दपंती ने अपनी बच्ची को खुद बेचा था। बाद में कुछ अनबन हुई तो शिकायत दी गई है। फिलहाल बच्ची को सीडब्ल्यूसी ने अपने सरंक्षण में ले लिया है। अब सीडब्ल्यूसी की ओर से भी पुलिस को शिकायत देकर असल आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

बुढा खेड़ा गांव में मनका बैंक्वेट हाॅल के पीछे झोपड़ी में रहने वाली सीमा ने बताया कि वह बहुत गरीब हैं, मुश्किल से अपना और परिवार का पेट भर पाते हैं। उनकी चार बेटियां और एक बेटा है। जिनकी उम्र 14 साल, 10 साल, आठ और पांच साल है। एक बेटी डेढ़ माह पहले पैदा हुई थी। कुछ दिन पहले सबसे छोटी बेटी की तबीयत खराब हुई तो वे उसे अस्पताल ले गए। यहां एक नर्स ने उन्हें रामनगर के परमजीत से मिलाते हुए बताया कि ये संस्था की ओर से गरीबों की मदद करने का काम करते हैं। परमजीत ने उनसे सारी जानकारी लेकर दो दिन बाद फोन किया और उसे मिलने अपने घर बुलाया। उन्होंने मदद के नाम पर सीमा को कुछ रुपये भी दिए। फिर बच्ची का इलाज करवाने के नाम पर उसे एक दो दिन अपने पास रखने की बात कही। दिव्यांग दंपती वापस आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि जब वे बच्ची को वापस लेने गए तो उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने ने कहा कि बच्ची हिमाचल जा चुकी है वहां से उसे विदेश भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed