फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   All students will receive certificates in schools

स्टूडेंट्स को स्कूलों में ही मिलेंगे सभी प्रमाण पत्र

Tue, 19 Jan 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Tue, 19 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन

जिला के विभिन्न स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को स्कूली स्तर पर ही जरूरी प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके लिए संबंधित प्रार्थियों को एक फॉर्म भरकर देना होगा, फॉर्म के साथ आधार कार्ड का होना जरूरी है। प्रथम चरण में यह स्कीम जिला के  88 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में शुरू की जा रही है। इन स्कूलों में कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक विद्यार्थियों को अनुसूचित जाति/ जन-जाति, ओबीसी, बीसी तथा हरियाणा रिहायसी प्रमाण पत्र देने के लिए कार्य करेंगे।

विज्ञापन


संबंधित प्रार्थी द्वारा भरकर दिए गए फॉर्म को संबंधित स्कूलों के मुख्याध्यापकों द्वारा सत्यापित किया जाएगा और मुख्याध्यापकों के माध्यम से विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र से संबंधित फॉर्म कॉमन सर्विस सेंटर के संचालकों को दिए जाएंगे। स्कूलों में दसवीं, ग्यारहवी, बारहवीं स्कूलों के विद्यार्थियों के उक्त प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


इस संबंध में डीसी डॉ. जे गणेशन ने सोमवार को जिले के सभी तहसीलदारों तथा नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि स्कूलों के मुख्याध्यापकों को इससे अवगत कराएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी आवेदन पर संदेह की स्थिति में वैरिफिकेशन संबंधित पटवारी से करवाएं और वैरिफिकेशन सही पाए जाने की स्थिति में संबंधित आवेदन पर स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रमाण पत्र जारी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed