फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Agniveer will prove to be a milestone for defense system

सैनिक स्कूल कुंजपुरा: मनाया गया स्थापना दिवस, 'रक्षा प्रणाली के लिए मील का पत्थर साबित होंगे अग्निवीर'

Mon, 25 Jul 2022 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Jul 2022 03:25 AM IST
सार

सैनिक स्कूल कुंजपुरा ने स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे ले. जनरल जय सिंह नैन ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। विद्यालय ने नौ बार रक्षा मंत्री ट्राफी प्राप्त कर गौरव हासिल किया।

विज्ञापन
Agniveer will prove to be a milestone for defense system
सैनिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे ले. जनरल जय सिंह नैन का स्वागत करते विद्यार्थी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सैनिक स्कूल कुंजपुरा ने 62वां स्थापना दिवस मनाया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे ले. जनरल जय सिंह नैन ने विद्यालय के मेधावी छात्रों को उनके रैंक से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना भविष्य में देश की रक्षा प्रणाली के लिए मील का पत्थर साबित होगी। जिसमें युवाओं का भविष्य पूरी तरह सुरक्षित होगा।

विज्ञापन


वहीं साईं-कुंज युद्घ स्मारक पर वीरों को श्रद्घांजलि दी गई। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त ले. जनरल डीडीएस संधु, भारतीय नौ सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन राजिंद्र सिंह दहिया पहुंचे। मुख्यातिथि ले. जनरल जय सिंह नैन ने मानेकशा सभागार में कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए सार्थक कौशिक को विद्यालय कप्तान और आदित्य सुमन को विद्यालय उप-कप्तान के रैंक से अलंकृत किया। इसके साथ-साथ विद्यालय के अन्य छात्रों को भी उनके सदनों के लिए विभिन्न रैंकों से सम्मानित किया।
विज्ञापन


उन्होंने विद्यालय को हरियाणा का गौरव बताते हुए कहा कि वे स्वयं सैनिक स्कूल कुंजपुरा के छात्र रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय से शिक्षा-प्राप्त छात्रों ने समाज के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने सैनिक स्कूल में लड़कियों की भर्ती का स्वागत किया। उन्होंने छात्रों को अपने गुरुओं के प्रति सच्ची श्रद्धा के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ले. जनरल ने छात्रों को नवीन तकनीक के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होेंने कामना की कि सैनिक स्कूल कुंजपुरा की पहली लड़की ही 2028 में एनडीए की पहली ऑफिसर बने। ले. जनरल जय सिंह नैन को विद्यालय की एनसीसी इकाई के छात्रों के दस्ते द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

प्रिंसिपल कर्नल विजय राणा ने मुख्यातिथि को स्कूल की उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि विद्यालय एनडीए में सर्वाधिक छात्र भेजकर अब तक नौ बार रक्षामंत्री ट्रॉफी प्राप्त करने का गौरव हासिल कर चुका हैं। मौके पर वाइस प्रिंसिपल कमांडर तजिंद्र सिंह गिल, प्रशासनिक अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर सोनिया शर्मा व रिटायर मेजर जनरल डॉ. सागरिका पटियाल मौजूद रहीं।


अग्निवीरों के लिए किए विशेष प्रावधान
लेफ्टिनेंट जनरल जय सिंह नैन ने अग्निपथ योजना को लेकर कहा कि तीनों सेनाओं के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, रक्षा सचिव एवं रक्षा मंत्रालय द्वारा आधुनिक परिस्थितियों को विशेष तौर पर ध्यान में रखते हुए इस योजना का ड्राफ्ट तैयार किया गया है। यह योजना भविष्य में देश की रक्षा प्रणाली के लिए मील का पत्थर साबित होगी। जिसमें युवाओं का भविष्य पूरी तरह सुरक्षित होगा। अग्निपथ योजना में युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रावधान सुनिश्चित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed