फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   again arrest with dodapost

पहले सात साल की सजा हो चुकी, फिर डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
again arrest with dodapost
पुलिस की नारकोटिक सेल टीम ने 8 किलो 650 ग्राम डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस के अनुसार 8 मई को उप निरीक्षक सुभाष चंद्र एंटी नारकोटिक्स सेल करनाल व उनकी सहयोगी टीम द्वारा विश्वसनीय सूचना के आधार पर आरोपी शेर सिंह निवासी गांव अंजंथली जिला करनाल को भारी मात्रा में डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक कट्टे में से 8 किलो 650 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना बुटाना जिला करनाल में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15 के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी ने खुलासा किया कि उसने उपरोक्त डोडा पोस्त को नीलोखेड़ी से एक ट्रक ड्राइवर से खरीदा था। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी 4 साल पहले भी डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया गया था। जिस संबंध में थाना बुटाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है। इस मामले में न्यायालय द्वारा आरोपी को 7 साल की सजा सुनाई गई थी। लेकिन कोरोना के चलते आरोपी हाल में पैरोल पर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed