{"_id":"652074006f10d665870fac9e","slug":"after-taking-the-shot-results-will-be-given-within-ten-days-karnal-news-c-18-knl1008-235749-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गोली मारकर दस दिन के भीतर दे देंगे रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गोली मारकर दस दिन के भीतर दे देंगे रिजल्ट
Sat, 07 Oct 2023 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 07 Oct 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
संजू कुमार
करनाल। संजय रोड़ हत्याकांड के आरोपी राजेश को पिछले चार माह से चिठ्ठी और फोन पर जानसे मारने की धमकी मिल रही थी। आरोपी ने कहा था कि राजेश को गोली मारेंगे और दस दिन के भीतर इसका रिजल्ट देंगे। जिसके बाद हमलावरों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े मुगल कैनाल में गोलियां बरसाकर वारदात को अंजाम दिया गया। इस दौरान आरोपियों ने गोली चलाते हुए लोगों को धमकी दी कि अगर कोई बीच में आया तो वह मारा जाएगा। डर के मारे कोई भी हमलावरों के आगे नहीं आया। कार में सवार राजेश और उसके साथियों पर हमलावर बेखौफ होकर गोलियां बरसाते रहे। गोलियों की आवाज सुनने के बाद भी लोग मूकदर्शक बने रहे।
वारदात को करीब शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे अंजाम दिया गया। राजेश के परिजनों ने बताया कि दिसंबर 2015 में संजय रोड़ हत्याकांड में राजेश का नाम आया था। इस मामले में वह जेल से जमानत पर बाहर आया था। हत्याकांड की रंजिश में राजेश को धमकी भी मिल रही थी। कई बार चिठ्ठी भेजी गई तो फोन पर धमकी दी गई। परिजनों को अंदेशा था कि अनहोनी हो सकती है, मगर वह धमकी के कारण पुलिस से शिकायत नहीं कर सके।
क्योंकि उनको डर था कि अगर वह पुलिस से शिकायत करेंगे तो जान भी जा सकती है। शुक्रवार को हमलावरों ने धमकी के बाद वारदात को अंजाम दिया। कोर्ट से घर जाते समय राजेश और उसके साथियों को मुगल कैनाल के पास घेर लिया और गोलियां बरसाते हुए हत्या करने का प्रयास किया। गोली चलने पर कार में सवार युवक खुद को बचाव किया, मगर एक गोली खिड़की को भेदते हुए राजेश को लगी। गाड़ी में दो गोली लगने के निशान भी है। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोखे को बरामद किया है। संवाद
विज्ञापन
फिल्मी स्टाइल में दिया वारदात को अंजाम
हमलावारों ने फिल्मी स्टाइल में वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों को पता था कि राजेश की कोर्ट में शुक्रवार को तारीख है। तारीख के बाद जैसे ही राजेश अपने साथियों के साथ घर के लिए जा रहा था तो हमलावर भी पीछे लग लिए। हमलावर कार रुकने का इंतजार कर रहे थे। मुगल कैनाल के पास जैसे ही कार रुकी तो हमलावराें ने पिस्टल से गोलियां चलाकर राजेश पर हमला कर दिया। हालांकि इस हमले वह बच गया। आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हुए।
अमेरिका में बैठे मृतक संजय के बेटों पर आरोप
परिजनों ने पुलिस को बताया कि संजय हत्याकांड के बाद से रंजिश चल रही है। संजय के दो बेटे अमेरिका में है। जिनके कहने पर अरोपियों ने हमला किया है। परिजनों ने मनोज जुंडला, कुलविंद्र बसताड़ा और रणदीप पर भी शक जाहिर किया है। हालांकि इस मामले में अभी पुलिस द्वारा केस दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस घायल राजेश के बयान दर्ज करने के बाद ही केस दर्ज करेगी।
इस मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। पीड़ित के बयान लेने के प्रयास किए जा रहे है। जिसके बाद केस दर्ज किया जाएगा। हमलावरों की धर-पकड़ के लिए टीम लगी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। - बलजीत सिंह, सिविल लाइन