Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Change school times in Sardinia, new timetable implemented from 16 November

Karnal News: सर्दियों में बदलेगा स्कूलों का समय, 16 नवंबर से नई समय-सारिणी लागू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Change school times in Sardinia, new timetable implemented from 16 November
करनाल। सर्दियों का मौसम शुरू होने के साथ ही जिले के सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को ठंड से राहत देने के लिए नई समय-सारिणी जारी की है। 16 नवंबर से एकल शिफ्ट वाले स्कूल सुबह 9:30 से दोपहर 3:30 बजे तक लगेंगे। यह बदलाव एकल शिफ्ट और डबल शिफ्ट वाले दोनों तरह के स्कूलों पर लागू होगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को अब नए निर्धारित समय पर ही स्कूल पहुंचना होगा। छुट्टी भी इसी समय-सारिणी के अनुसार होगी। इस कदम का उद्देश्य सर्दियों के दौरान विद्यार्थियों को सुबह जल्दी स्कूल पहुंचने की परेशानी से बचाना है। खासकर छोटे बच्चों को सुबह की ठंड में स्कूल आने-जाने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

नई समय-सारिणी
एकल शिफ्ट वाले स्कूल सुबह 9:30 बजे खुलेंगे। इनकी छुट्टी दोपहर 3:30 बजे होगी। जिन स्कूलों में दो शिफ्टों में कक्षाएं लगती हैं, वहां पहली शिफ्ट सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। इसके बाद दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:40 बजे शुरू होगी और शाम 5:15 बजे तक संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन
शिक्षा विभाग की ओर से सर्दियों को देखते हुए स्कूलों की नई समय-सारिणी जारी की गई है। 16 नवंबर से सभी सरकारी स्कूलों में निर्धारित नए समय के अनुसार कक्षाएं संचालित होंगी। एकल और डबल शिफ्ट वाले स्कूलों के लिए अलग-अलग समय तय किया गया है।
- रोहताश वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed