Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Before sunrise, the wind will blow.

Karnal News: दिन निकलने से पहले ही जहरीली हवा घोंटने लगी दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Before sunrise, the wind will blow.
करनाल। दिवाली के बाद कर्णनगरी की हवा में घुला प्रदूषण लोगों का दम घोंटने लगा है। दिन निकलने से पहले ही हवा जहरीली होने लगती है। सोमवार रात एक बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 403 दर्ज किया गया। रात तीन बजे यह घटकर 346 पर आया, लेकिन सुबह साढ़े चार बजे से प्रदूषण ने फिर रफ्तार पकड़ ली। सुबह आठ बजे एक्यूआई 412 और नौ बजे 477 तक पहुंच गया। यानी सुबह के समय हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई। दिवाली के तीसरे दिन भी खास सुधार नहीं दिखा।
विज्ञापन

आंकड़े बताते हैं कि रात के समय प्रदूषण बढ़ने के बाद सुबह होते ही इसमें फिर तेजी आई। सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे एक्यूआई 310 था। शाम चार बजे यह घटकर 189 पर आ गया। इसके बाद रात साढ़े सात बजे 258 और साढ़े 10 बजे 371 दर्ज किया गया। रात एक बजे तक यह 403 पहुंच गया। रात तीन बजे कुछ गिरावट जरूर आई, लेकिन सुबह साढ़े चार बजे एक्यूआई फिर 404 हो गया। इसके बाद सुबह छह बजे 389, आठ बजे 412 और नौ बजे 477 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे के बाद प्रदूषण के स्तर में गिरावट शुरू हुई। सुबह 11 बजे एक्यूआई 365 रहा, जबकि दोपहर दो बजे यह घटकर 270 पर आ गया। हालांकि शाम और रात के समय इसमें फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। शाम सात बजे 275 और रात नौ बजे 298 एक्यूआई रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


औसत एक्यूआई में भी बढ़ोतरी
दिवाली के बाद जिले के औसत एक्यूआई में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। छह नवंबर को औसत एक्यूआई 212 दर्ज किया गया था। सात नवंबर को यह बढ़कर 250 पहुंच गया। आठ नवंबर को गिरावट के साथ 200 और नौ नवंबर को 201 रहा। 10 नवंबर को औसत एक्यूआई 220 दर्ज किया गया। सुबह के समय एक्यूआई में आई तेज बढ़ोतरी ने प्रदूषण की गंभीरता को उजागर किया।


इस समय इतना रहा एक्यूआई
तिथि समय एक्यूआई
09 नवंबर सुबह 11.30 310
09 नवंबर शाम 04.01 189
09 नवंबर शाम 07.31 258
09 नवंबर रात 10.31 371
09 नवंबर रात 01.01 403
09 नवंबर रात 03.01 346
10 नवंबर सुबह 04.31 404
10 नवंबर सुबह 06.01 389
10 नवंबर सुबह 08.01 412
10 नवंबर सुबह 09.01 477
10 नवंबर सुबह 11.01 365
10 नवंबर दोपहर 02.01 270
10 नवंबर शाम 07.01 275
10 नवंबर रात 09.01 298
---------------------

औसतन इतना एक्यूआई किया गया दर्ज
06 नवंबर 212
07 नवंबर 250
08 नवंबर 200
09 नवंबर 201
10 नवंबर 220

प्रदूषण बढ़े तो सुबह की सैर से करें परहेज
एक्यूआई 400 के पार पहुंचने पर लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। डॉक्टर प्रदीप और कुलबीर के अनुसार, सुबह और देर रात प्रदूषण का स्तर अधिक होने पर खुले में टहलने, दौड़ने और व्यायाम करने से बचें। सांस के मरीज, बुजुर्ग, बच्चे और हृदय रोगी विशेष सतर्कता बरतें। जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें और अच्छी गुणवत्ता वाला एन-95 मास्क पहनें। घर में खिड़की-दरवाजे बंद रखें और धूल-धुएं से दूरी बनाएं। सांस लेने में परेशानी, लगातार खांसी या सीने में जकड़न होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed