फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   After an argument, the glass of the car was broken after a fight

Karnal News: कहासुनी होने पर मारपीट कर तोड़े गाड़ी के शीशे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
After an argument, the glass of the car was broken after a fight
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल/नीलोखेड़ी। शादी समारोह में डीजे पर नाचते हुए दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों से मारपीट की। बीचबचाव के बाद जब दूसरा पक्ष के लोग घर चले गए तो पहले पक्ष के लोगों ने उनके घर पर जाकर लाठी-डंडों और गंडासी से हमला किया। इस दौरान पंजाब से आए लोगों की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में नीलोखेड़ी निवासी निखिल शर्मा ने बताया कि वे मोहाली की कंपनी में मार्केटिंग प्रबंधक हैं। उनके दोस्त कुलजीत सिंह की 29 नवंबर को शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए 28 नवंबर को अपने घर आए थे। 30 नवंबर को स्वागत पैलेस में कुलजीत की रिसेप्शन पार्टी थी।
विज्ञापन

वहां पर मोहाली से उनके दोस्त मिलिद शर्मा, केशव व जसविंद्र भी अपनी-अपनी गाड़ियों से पहुंचे थे। यहां डीजे पर नाचते हुए रोशी रजत व विक्की के साथ उनकी कहासुनी हो गई। यहां रिश्तेदारों ने बीचबचाव करके इन्हें छुड़वा दिया। इसके बाद वे कपड़े बदलने के लिए अपने दोस्तों की गाड़ी में बैठकर अपने घर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां घर के अंदर विक्की, रजन, साजन, बाबा, रोशी, सपना आदि ने लाठी डंडे व गंडासी से उन पर हमला कर दिया। शोर मचने पर नवनी व तजिंद्र सिंह मौके पर आए और उन्होंने बीच बचाव किया। इस दौरान पंजाब से आए दोस्तों की थार के शीशे आरोपियों ने तोड़ दिए और मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed