फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   After 13 days of marriage, the young man who went to Italy forgot the promise made to his wife.

शादी के 13 दिन बाद इटली गया युवक पत्नी से किया वादा भूला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
After 13 days of marriage, the young man who went to Italy forgot the promise made to his wife.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शादी के 13 दिन बाद युवक इटली चला गया और पत्नी को एक महीने के अंदर वहां बुलाने का वादा कर गया। शादी पंजीकृत भी करवाई लेकिन उसके बाद पत्नी को धोखा दे दिया और तलाक लेने की बात कह रहा है। यह आरोप करनाल के मोतीनगर निवासी विवाहिता ने अपने पति पर लगाए हैं। अब उसका पति इटली से घर आया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया को शिकायत देकर उसके पति का पासपोर्ट जब्त करने, शादी का सामान वापस दिलाने की गुहार लगाई है। शनिवार को सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
महिला के अनुसार उसकी शादी इंद्री कस्बे के वार्ड 18 निवासी गौरव के साथ हुई थी। चार मार्च 2021 को रिंग सेरेमनी, 17 मार्च को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार कोर्ट मैरिज हुई और 26 मार्च 2021 को इंद्री तहसील में शादी पंजीकृत करवाई थी। शादी पर उसकी मां ने करीब छह लाख रुपये खर्च किए थे। 29 मार्च 2021 को उसका पति गौरव इटली चला गया और उसे एक महीने के अंदर इटली बुलाने का वादा करके गया। वह वहां बहन व जीजा के साथ रहता है। उसे संदेह हुआ कि उसके पति ने इटली में शादी कर रखी है, इसलिए वह उसे साथ ले जाने में आनाकानी करता रहा। या उसके कागजात पूरे नहीं थे और किसी औपचारिकता के तहत उसने दस्तावेज पूरे करने के लिए शादी की। इस दौरान जब वह ससुराल जाती तो उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता।
विज्ञापन

आरोप है कि दहेज के लिए ताने दिए जाते थे। उसने जब पति गौरव से बात की तो उसने कहा कि इटली में फ्लैट लेने के लिए 25 लाख रुपये चाहिए। जब उसने विरोध किया तो उसने कहा कि इटली से वापस आने में उसे पांच-सात वर्ष लगेंगे। उसने तलाक तक की बात कही। ससुराल वालों ने धमकी दी कि 25 जुलाई 2022 को गौरव करनाल आएगा और वह कोर्ट में तलाक का केस कर सकती है। महिला का कहना है कि उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। थाने के एएसआई जयपाल सिंह जांच में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed