फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Advika and Navaya of Faridabad first in badminton

Karnal News: बैडमिंटन में फरीदाबाद की अद्विका और नवया प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Advika and Navaya of Faridabad first in badminton
छावनी ​स्थित द एसडी विद्या स्कूल में चल रही सीबीएसई नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन
अंबाला। छावनी स्थित द एसडी विद्या स्कूल में चल रही सीबीएसई नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन हो गया। यह प्रतियोगिता 25 अक्तूबर से चल रही थी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि वालीबॉल में अर्जुन पुरस्कार विजेता और सेवानिवृत खेल निर्देशक कुरुक्षेत्र दलेल सिंह चौहान रहे।
विज्ञापन

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। 14 वर्ष से कम आयु के लड़के और लड़कियों और 17 वर्ष से कम आयु के लड़कों और लड़कियों और 19 वर्ष से कम आयु के विजयी लड़के और लड़कियों को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन

बैडमिंटन चैंपियनशिप के परिणाम
आयुवर्ग-14 लड़कियों की टीम में दिल्ली पब्लिक स्कूल फरीदाबाद की अद्विका और नवया प्रथम, साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल की यशिका और मुस्कान द्वितीय, एमएम इंटरनेशनल स्कूल की रिया व भाग्य और दिल्ली पब्लिक स्कूल फरीदाबाद की वान्या और अलीशा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुवर्ग-17 लड़कियों की टीम में
डीपीएस फरीदाबाद की मेधावी और बरुनी प्रथम, स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की दित्या, आराध्या, कनक और जिया ने द्वितीय, लिटिल एंजल्स स्कूल सोनीपत की अक्षिता, आर्ची, नौंवी कक्षा से नैंसी, 12वीं से नैंसी और डीपीएस फरीदाबाद की रिधिमा और मनकीरत ने तृतीय स्थान हासिल किया।
आयुवर्ग-19 लड़कियों की टीम में

लिटिल एंजल्स स्कूल सोनीपत की तान्या, खुशबू और कोमल प्रथम, हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोनीपत की आंचल व भूमिका द्वितीय, डीएवी पब्लिक स्कूल फरीदाबाद की छवि, ताशवी, देवांशी और मायरा एवं डीपीएस, जम्मू की प्रबनीत कौर, यशस्विनी अमित पंडोंह ने तृतीय स्थान हासिल किया।
आयुवर्ग-14 लड़कों में
मैक्स मैरी स्कूल सुशांत सिटी सोनीपत के आदित्य तुशिर और दक्ष मान ने प्रथम, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पठानकोट, पंजाब के वेदांश राही और सक्षम अरोड़ा ने द्वितीय, डीएवी इंटरनेशनल स्कूल वरका चौक अमृतसर के केवल्या सूद, विराट खन्ना व ऋतिक गोटवाल एवं एयर फोर्स स्कूल एएफएस जम्मू के शिवांश पनौतरा और रिधम डोगरा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
आयुवर्ग-17 लड़कों की टीम में
एसजीजीएस कॉलेजिएट पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ के आदित्य गौतम और कृष्णा शर्मा ने प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल लारेंस रोड अमृतसर पंजाब के अखिल अरोड़ा और मृणाल खुराना ने द्वितीय, स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल नांगली अमृतसर पंजाब के निलेश सेठ, कृतज्ञ अरोड़ा और सूरज प्रताप सिंह चहल और मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल फरीदाबाद के अभय, निर्मित मेहता और विशेष बंसल ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।



अंडर-19 लड़कों की टीम में
शिव नादर स्कूल डीएलएफ गुरुग्राम के ओम करण शर्मा और कृष्णव पुरी ने प्रथम, दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर-19 फरीदाबाद के ऋषित खन्ना और अतिक्क्ष कुमार मनकोटिया ने द्वितीय, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल बहादुरगढ़, झज्जर के आशीष गर्ग और दीपांशु फोगाट एवं ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल दिल्ली रोड हिसार के हर्षित, चिन्मय ,संचित और दिव्यांश देसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद हरियाणवी नृत्य द्वारा मनभावन दृश्य उपस्थित किया गया। समूह गीत ने उपस्थित जनसमूह को अपनी ओर आकर्षित किया।सम्मानित अतिथियों और अन्य अतिथियों को भी प्रेम पूर्वक उपहार भेंट किए गए। इस अवसर पर विद्यालय निर्देशक प्राचार्य नील इंद्रजीत कौर संधू ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed