फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Action by Anti Corruption Bureau in Karnal, Food and Supplies Department Inspector caught red handed taking br

Karnal: एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का निरीक्षक

Tue, 04 Feb 2025 04:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 04 Feb 2025 04:14 PM IST
सार

आरोपी राजीव की हाल ही में कुंजपुरा ब्लॉक में नियुक्ति हुई थी। जैसे ही एसीबी को मामले की सूचना मिली, उन्होंने जाल बिछाकर अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Action by Anti Corruption Bureau in Karnal, Food and Supplies Department Inspector caught red handed taking br
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

करनाल में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने करनाल में जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक राजीव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने राशन डिपो होल्डर से खराब गेहूं बदलने की एवज में 15 हजार रुपये की मांग की थी।

विज्ञापन

10 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा गया आरोपी

जानकारी के अनुसार, खरखपुर गांव के राशन डिपो पर 27 जनवरी को खराब गेहूं भेजा गया था, जिसे बदलवाने के लिए आरोपी ने रिश्वत मांगी। डिपो होल्डर ने पहले 5 हजार रुपये दे दिए थे, जबकि बाकी 10 हजार रुपये की राशि मंगलवार को देते समय एसीबी ने निरीक्षक को रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही हुई थी नियुक्ति
आरोपी राजीव की हाल ही में कुंजपुरा ब्लॉक में नियुक्ति हुई थी। जैसे ही एसीबी को मामले की सूचना मिली, उन्होंने जाल बिछाकर अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed