{"_id":"673a6209af0bfeaa3f062355","slug":"accused-of-shooting-at-policeman-arrested-karnal-news-c-18-knl1008-521506-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पुलिसकर्मी पर गोली चलाने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पुलिसकर्मी पर गोली चलाने का आरोपी काबू
विज्ञापन
- सहयोगी भी धरा, दोनों आरोपी चार दिन के रिमांड पर
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुलिस कर्मचारी की गाड़ी छीनकर उस पर गोली चलाने के मामले में आरोपी सावन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सावन के पैर में गोली लगी थी, उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था। वहीं आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सोनीपत के बिनरोली गांव निवासी अभिषेक को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी ने सावन और सुरेश का सहयोग किया था।
रविवार को सावन व अभिषेक दोनों ही आरोपियों को कोर्ट में पेश कर चार दिन के सीआईए असंध ने रिमांड पर लिया है। वहीं गोली लगने पर घायल हुए पुलिस कर्मी ऋषि राम को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। बुधवार रात को आरोपी सावन व सुरेश ने पुलिस कर्मी ऋषि राम पर पानीपत के काबड़ी क्षेत्र में गोली मारी थी और उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी को छीनकर फरार हो गए थे। घायल ऋषि राम को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल में दाखिल कराया था।
जब दोनों बदमाश करनाल पश्चिमी बाइपास पर आए तो उन्होंने सिविल लाइन थान प्रभारी पर गोली चलाई तो पुलिस ने भी गोली चलाई और आरोपी सावन के पैर में लगी। जिसे पुलिस ने पकड़ दिया और दूसरा आरोपी सुरेश गाड़ी लेकर फरार हो गया था। इसके बाद आरोपी गांगर गांव के समीप गाड़ी छोड़कर फरार हो गया था।