{"_id":"64aea6ef4985170b650d7727","slug":"accused-misbehaved-with-the-investigating-officer-in-karnal-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: खुद को ओएसडी का खास बताकर पुलिसकर्मी को दी सस्पेंड करने की धमकी, थाने में किया हंगामा; केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: खुद को ओएसडी का खास बताकर पुलिसकर्मी को दी सस्पेंड करने की धमकी, थाने में किया हंगामा; केस
Wed, 12 Jul 2023 06:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, इंद्री, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, इंद्री, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 12 Jul 2023 06:43 PM IST
सार
पुलिस ने किसी केस के मामले में थाने बुलाया था। थाने में आकर जांच अधिकारी के साथ हाथापाई की गई। आरोपी ने अपने आपको एचएसएससी में लगा हुआ बताया और कहा कि वह तुम्हारे जैसो की भर्ती करता है, उन्हें वह कभी भी हटवा सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र में परिवारवाद के मामले में एक जांच अधिकारी के साथ हाथापाई व बदसलूकी का मामला सामने आया है।। आरोपी मां-बेटे ने थाने में आकर पहले जांच अधिकारी के साथ बदसलूकी की और बाद में अपने आपको को ओएसडी का खास बताकर व एक एचएसएससी का कर्मी बताकर एक फोन से सस्पेंड करवाने की धमकी भी दे डाली। जांच अधिकारी ने इसकी शिकायत इंद्री पुलिस स्टेशन में दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन
सहायक उप-निरीक्षक प्रवेश कुमारी ने इंद्री थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह थाना इंद्री में बैतार अनुंसधान कर्ता तैनात है। 11 जुलाई को वह अपने कक्ष में मौजूद थी। इस दौरान एक परिवारवाद के मामले में सागर व उसके माता मंजीत कौर को थाने में बुलाया गया था लेकिन उन्होंने आने से मना कर दिया। इस पर उसने फोन पर पूछा तो कहा कि उनके पास आज का समय नहीं है।
विज्ञापन
इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और दोनों ने उससे बहस करना शुरू कर दिया। इस दौरान उनकी टेबल पर रखी दरखास्त को उसके ऊपर फैंक कर मारा और उसके साथ दोनों ने बतमीजी करनी शुरू कर दी और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। वहीं उसकी बाजू से पकड़ कर धक्का दे दिया और सागर ने उससे कहा कि तू क्या लग रही है। मेरा तू कुछ नहीं बिगाड़ सकती।
विज्ञापन
एक फोन पर हटवाने की दी धमकी
एएसआई प्रवेश कुमारी ने बताया कि काफी शोर होने के बाद थाने का अन्य स्टाफ भी उसके कमरे में आ गया और दोनों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे उसके साथ हाथापाई करते रहे। सागर ने कहा कि वह एचएसएससी में लगा है और तुम्हारे जैसे पुलिस वालों की नियुक्त करता है। तुम जैसों को एक फोन पर हटवा सकता है। वह ओएसडी का खास है। वह तुम सब पुलिस वालों को सस्पेंड करवा सकता है। उसकी पहुंच ऊपर तक है।
सरकारी कार्य में बाधा डालने और जांच अधिकारी के साथ हाथापाई व बदसलूकी करने के मामले में दोनों मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी, इंद्री।