{"_id":"6971214b6153f558ce0c5db4","slug":"accused-arrested-for-stealing-truck-full-of-scrap-transporter-had-hatched-the-conspiracy-karnal-news-c-18-knl1018-829103-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: स्क्रैप से भरा ट्रक चोरी करने के आरोपी गिरफ्तार, ट्रांसपोर्टर ने रची थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: स्क्रैप से भरा ट्रक चोरी करने के आरोपी गिरफ्तार, ट्रांसपोर्टर ने रची थी साजिश
Thu, 22 Jan 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित बसताड़ा टोल के पास से कबाड़ से भरा ट्रक चोरी करने की वारदात के चार आरोपियों को सीआईए तीन टीम ने गिरफ्तार किया है। ट्रक का चालक कोहंड निवासी मेनपाल और अंबाला के दुखेड़ी गांव निवासी ट्रांसपोर्टर दीपक सहित अन्य दो लोग वारदात में शामिल थे। पुलिस के अनुसार चोरी की साजिश ट्रांसपोर्टर दीपक ने रची थी।
पुलिस ने चारों से 30 हजार रुपये की राशि और चोरी का ट्रक बरामद किया है। तीन आरोपियों को अदालत में पेश किया करके एक दिन का और मुख्य आरोपी दीपक का छह दिन का रिमांड लिया गया है। सीआईए तीन प्रभारी अजय ने बताया कि 13 जनवरी को बिहार के जिला समस्तीपुर निवासी शिकायतकर्ता बद्री गोयनका ने मधुबन थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि वह रेलवे स्क्रैप का कारोबार करते हैं। उनका गोदाम करपुरीग्राम में स्थित है। तीन जनवरी को आनंद ट्रांसपोर्टर ने एक ट्रक स्क्रैप का सामान लोड करने के लिए भेजा था, जोकि पंजाब जाना था। यहां स्क्रैप भरे जाने के बाद ट्रक अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचा।
शिकायतकर्ता ने जब ट्रक चालक मेनपाल से संपर्क किया तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद उनका मोबाइल नंबर बंद आया। 13 जनवरी को मधुबन थाना में पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
सीआईए तीन की टीम ने मामले में शामिल तीन आरोपियों कोहंड गांव निवासी चालक मेनपाल, करनाल की शिव काॅलोनी निवासी रवि, नरूखेड़ी गांव निवासी अमन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों का एक दिन का रिमांड मंजूर किया।
रिमांड के दौरान आरोपियों से खुलासा हुआ कि इस वारदात की साजिश आरोपी ट्रांसपोर्टर दीपक ने रची थी। दीपक ने अन्य आरोपियों को रुपयों का लालच देकर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिलवाया। इसके पश्चात पुलिस टीम ने आरोपी दीपक को भी गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी का छह दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है। रिमांड के दौरान आरोपी से अन्य बरामदगी और मामले में शामिल अन्य के बारे में पूछताछ की जाएगी।