{"_id":"659080f3b724b9896408ef79","slug":"accident-due-to-fog-asi-died-karnal-news-c-18-knl1008-295050-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कोहरे से हादसा, एएसआई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कोहरे से हादसा, एएसआई की मौत
विज्ञापन
इंद्री (करनाल)। इंद्री थाना क्षेत्र के इंदरगढ़ गांव के पास बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे एएसआई को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार देर शाम घने कोहरे के चलते हुआ। आसपास के लोगों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया।
परिजनों के अनुसार एएसआई ऋषिपाल मधुबन थाने में तैनात था। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। शुक्रवार देर शाम इंद्री स्थित बाजार से सामान लेने के बाद बाइक से वह घर लौट रहा था। घने कोहरे के चलते एएसआई बाइक को धीमी गति से चला रहा था। जैसे ही वह गांव के समीप पहुंचा अचानक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। एएसआई लहूलुहान हालत में मौके पर ही पड़ा रहा और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान की। परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। संवाद