फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   abducted women admitted for abortion and dna test

गर्भपात में डीएनए टेस्ट के लिए अस्पताल में भर्ती महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
abducted women admitted for abortion and dna test
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अदालत के आदेश पर गर्भपात और डीएनए टेस्ट के लिए नागरिक अस्पताल में एक दिन पूर्व भर्ती हुई महिला मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। स्वजनों ने महिला के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार पीड़िता प्रसूति कक्ष से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर ट्रामा सेंटर में दिए गए ब्लड सैंपल की रिपोर्ट लेने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद स्वजनों और अस्पताल कर्मियों ने अस्पताल का कोना-कोना छान मारा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन परिजनों की ओर से मामले की सूचना कुंजपुरा पुलिस को दी गई। सूचना पर कुंजपुरा थाने के सहायक उप निरीक्षक बहादुर सिंह अस्पताल पहुंचे। शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी सगे भाइयों दीपक व संदीप के अलावा पवन वासी नेवल तथा कथित चिकित्सक गंगा के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों के मोबाइल भी सर्विलांस पर लिए, लेकिन देर शाम तक महिला का कोई अता पता नहीं चल सका। दिनदहाड़े हुई इस घटना से अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। विदित हो कि कथित दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई पीड़ित महिला को अदालत के आदेश पर गर्भपात व डीएनए सैंपल लेने के लिए पुलिस व स्वजनों ने सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल करनाल के प्रसूति कक्ष में भर्ती करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed