{"_id":"6670cc839dc140c2ae0e7de6","slug":"aap-will-launch-assembly-election-campaign-in-haryana-from-june-30-karnal-news-c-18-knl1008-411880-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हरियाणा में 30 जून से आप करेगी विधान सभा चुनाव अभियान का शंखनाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हरियाणा में 30 जून से आप करेगी विधान सभा चुनाव अभियान का शंखनाद
विज्ञापन
- 30 जून को चरखी दादरी में होगी महारैली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल करेंगी संबोधित
- करनाल में आप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने की प्रेसवार्ता
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। आम आदमी पार्टी ने विधान सभा चुनाव अभियान का शंखनाद 30 जून से चरखी दादरी में महारैली से करने का एलान किया है। आम आदमी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि महारैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल संबोधित करेंगी। आम आदमी पार्टी के करनाल कार्यालय पर सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान अनुराग ढांडा ने कहा कि 13 जून को ही हरियाणा सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री कमल गुप्ता ने एक बयान दिया था कि करनाल में हवाई अड्डे के लिए सर्वे कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि करनाल पिछले डेढ़ दशक से हवाई अड्डे का इंतजार कर रहा है। भाजपा की 10 सालों की सरकार में बार-बार भरोसा दिलाया गया, कभी हवाई पट्टी को हवाई अड्डा बनाने, इसे कमर्शियल बनाने की बात कही। करनाल के लोगों ने दो-दो बार करनाल से प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाए लेकिन फिर भी कोई काम नहीं हुआ। दूसरा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट करनाल तक मेट्रो लाइन बनाने का था लेकिन लंबे अर्से से सिर्फ आश्वासन ही दिए जा रहे हैं, सिर्फ कागजों पर ही काम हो रहा है, धरातल पर इन दोनों में से किसी भी प्रोजेक्ट को नहीं उतारा गया है।
अनुराग ढांडा ने कहा कि लोकसभा चुनाव से लगा कि हरियाणा की जनता ने अब भाजपा से मुंह मोड़ना शुरू कर दिया है, रही सही कसर विधान सभा के चुनाव में जनता पूरी कर देगी। अब भाजपा से सवाल पूछने का समय आ गया है। जितने वादे पिछले 10 सालों में किए हैं, जितनी असुविधाएं लोगों को दी हैं, उन पर अब आम आदमी पार्टी सवाल पूछेगी, ये सवाल शहर से लेकर गांव तक हर बूथ-हर जगह से होंगे।
विज्ञापन
एक-एक बूथ पर मजबूत की तैयारी
ढांडा ने कहा कि उनकी पार्टी ने हरियाणा में अब एक-एक बूथ पर मजबूत तैयारी शुरू कर दी है। बूथों को मजबूत किया जा रहा है। जल्द हरियाणा के वास्तविक मुद्दों को लेकर जनता के बीच आएगी। ये वह मुद्दे होंगे, जिनसे सरकारें हमेशा मुंह मोड़ती रही हैं। इससे पहले उन्होंने पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष बलविंदर सिंह की अध्यक्षता में प्रमुख पदाधिकारियों से विधान सभा चुनाव की तैयारियों और चरखी दादरी महारैली की सफलता को लेकर चर्चा की। जिसमें जिलाध्यक्ष बलविंदर सिंह, रामपाल नरवाल ने भी अपने विचार रखे।