फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A youth was cheated of Rs 2.31 lakh

Karnal News: युवक से 2.31 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
A youth was cheated of Rs 2.31 lakh
करनाल। साइबर ठगों ने असंध तहसील के जबाला गांव के एक युवक से 2.31 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अमित कुमार ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को बताया कि तीन अप्रैल 2025 को उसके मोबाइल पर एक संदिग्ध नंबर से एचएसवीपी के बिल अपडेट कराने का मैसेज आया था। कॉल करने पर उसका फोन हैक कर लिया गया और फिर उसके बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड से 2,31,073 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने उसकी पत्नी सुनीता रानी के एचडीएफसी अकाउंट से 52,277 रुपये निकाले। इसके अलावा दो अलग-अलग क्रेडिट कार्ड से दो बार में 49,549 और 39,749 रुपये की अलग से पेमेंट निकाली गई। अमित ने बताया कि उसने ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवा दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed