{"_id":"65c56026bdc2023bb30786c4","slug":"a-youngster-died-in-a-road-accident-karnal-news-c-18-knl1008-322249-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
- बस्तली गांव के पास डिवाइडर से टकराई कार
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। काछवा-निसिंग सड़क मार्ग पर बस्तली गांव के पास डिवाइडर से कार टकराने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक रात को अपनी बुआ से मिलने सांच गांव में गया था और वहां से देर रात लौटते समय हादसा हो गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर 174 की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक के फुफेरे भाई पवन ने बताया कि उसके मामा का 31 वर्षीय बेटा विजय राणा करीब आठ वर्ष पहले न्यूजीलैंड गया था और वहीं रहता था। विदेश जाने के बाद वह पहली बार अपने घर बजीदा जाट्टान गांव में आया था। उसकी कुछ दिन बाद फ्लाइट थी, इसलिए वह परिवार से मिलने के लिए आया था। सात फरवरी की शाम को ही उनके गांव में आया था और अपनी बुआ से मिलकर देर रात करीब 10 बजे घर जाने के लिए निकला था।
घर से निकलने से पहले उन्होंने कल सुबह जाने की बात कही तो उसने कहा कि उसे आज ही जाना है। वह आराम से चला जाएगा। जब वह निसिंग के बस्तली गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक अन्य कार की लाइट आंखों पर पड़ने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और उसकी कार डिवाइडर से टकरा गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विजय को बाहर निकाला और सीएचसी निसिंग ले गए। जहां उसे प्राथमिक उपचार देकर करनाल रेफर कर दिया लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। विजय शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है। जिसके सिर से पिता का साया उठ गया है।