{"_id":"68a4ed432ff33b0dd902795c","slug":"a-young-mans-head-burst-at-a-birthday-party-karnal-news-c-18-knl1008-718511-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जन्मदिन की पार्टी में युवक का फोड़ा सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जन्मदिन की पार्टी में युवक का फोड़ा सिर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सेक्टर-16 के एक होटल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान नशे की हालत में एक युवक पर पंचनुमा हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में घायल गोविंद काॅलोनी निवासी नितिन को को गहरी चोटें आईं, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस को दी शिकायत में गोविंद काॅलोनी निवासी नितिन ने बताया कि 17 अगस्त की रात को वे अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए सेक्टर-16 के एक होटल में गए थे। वहां पर लविश पुंडीर नामक युवक पहले ही किसी से उलझ रहा था। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उन पर भी हमला कर दिया।
पंचनुमा हथियार से सिर पर वार किया, इससे उनके सिर से खून बहने लगा। इसके बाद जब वे वहां से निकलने लगे तो आरोपी ने उनका रास्ता रोक लिया और धक्का भी दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। थाना शहर पुलिस के जांच अधिकारी सूरजभान ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।