फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A young man who jumped from the third floor of a medical college died during treatment

Karnal News: मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से कूदे युवक की उपचार के दौरान मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
A young man who jumped from the third floor of a medical college died during treatment
करनाल। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से कूदने वाले युवक रांवर निवासी रजत (28) की चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन ने युवक के ससुराल पक्ष पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मेडिकल कॉलेज में बुधवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन


पिता इंद्रजीत ने बताया कि 28 जुलाई को रजत अपनी 8 माह की गर्भवती पत्नी को दिखाने के लिए मेडिकल कॉलेज गए थे। डॉक्टरों ने पत्नी को भर्ती कर लिया। मेडिकल कॉलेज में पत्नी की दादी भी देखने आईं। उनकी रजत से कहासुनी हो गई। तब वह मौके से हट गया था। आरोप है कि थोड़ी देर बाद जब वह खाना लेकर दोबारा ऊपर कमरे में गया तो पत्नी की दादी ने उसे कहा कि तू मर क्यों नहीं जाता। तू मरेगा तो हमारी जान छूट जाएगी। इससे आहत होकर रजत ने मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। उसी रात हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था, जहां बुधवार रात को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अक्सर होता था पति-पत्नी में झगड़ा
परिवार का इकलौता बेटा मृतक रजत एक फैक्टरी में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता था। करीब एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। पत्नी के गर्भवती होने के बाद परिवार में खुशी आने की उम्मीद थी। पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। पिता इंद्रजीत ने बताया कि कई बार झगड़े के बाद मामला थाने तक भी पहुंचा। मधुबन थाने और महिला थाने में भी बहू ने शिकायत दी और तीन बार पंचायती तौर पर भी समझौता हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed